फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Melting increased in the morning and evening, relief from sunshine during the day

Kushinagar News: सुबह शाम में बढ़ी गलन, दिन में धूप खिलने से राहत

Thu, 04 Jan 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Melting increased in the morning and evening, relief from sunshine during the day
पडरौना खिरकिया मार्ग पर कोहरे में लाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलते चालक। 
पडरौना। दिन के समय धूप निकलने के बाद भी सुबह शाम ठंड और कोहरे का सितम कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। हालांकि सुबह नौ बजते-बजते धूप निकल गई है, जिससे लोगाें को ठंड से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम को कोहरा पड़ रहा है। जिसके ठंड बनी हुई है। इस बीच बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वाहनों की रफ्तार थम गई। कोहरा अधिक होने की वजह से सुबह टहलने निकले लोगों की संख्या काफी कम रही। जो लोग घर से बाहर आए वह लोग ठंड से बचने के लिए अलाव के सहारे हो गए। हालांकि सुबह नौ बजे के बाद धूप खिली, तो सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी करने नजर आए। इससे दुकानदार भी खुश नजर आए। नगर के बेलवा चुंकी और बावली चौक पर काम की तलाश में आए दैनिक मजदूराें को भी राहत मिली है, उन्हें आसानी से काम मिल गया। दिनभर कस्बों व बाजारों में रौनक देखने को मिली, लेकिन शाम होते ही फिर ठंड और कोहरे का असर दिखने लगा। जिससे लोग जल्दी ही घर लौट गए और सड़कों पर फिर सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन


00

सुबह और शाम अलाव के सहारे हो जा रहे लोग

सुबह और शाम को कोहरे और ठंड का असर दिख रहा है। जिसके कारण जो लोग जल्दी घर से निकले वह लोग जहां अलाव दिखा वहीं ठहर गए। इसके साथ ही चाय की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ दिखी। इधर पालिका प्रशासन का दावा है कि शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। रैन बसेरा में समुचित व्यवस्था की गई है। नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राहगीरों को लिए जलकल भवन में दो सौ बेड का स्थाई रैन बसेरा बनाया गया है। यहां रात में रुकने वाले राहगीरों के लिए भोजन और सुबह गर्म पानी व चाय की भी व्यवस्था नगर पालिका की तरफ से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed