{"_id":"69767a2fdd2ff1ed240604e9","slug":"meha-deorias-team-reached-the-final-by-defeating-mansachapar-1-0-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-153510-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेहा देवरिया की टीम मंसाछापर को 1-0 से हराकर फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेहा देवरिया की टीम मंसाछापर को 1-0 से हराकर फाइनल में पहुंची
Mon, 26 Jan 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। फाजिलनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव रुदवलिया के बटलोहिया स्थित खेल मैदान पर विद्यार्थी फुटबॉल स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से चल रहे टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला रविवार को मदनी क्लब मेहा देवरिया और स्टार फुटबॉल क्लब मंसाछापर कुशीनगर के बीच हुआ।
इसमें मेहा देवरिया की टीम मंसाछापर को 1-0 से शिकस्त देकर फाइनल में पहुंच गई। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मेहा देवरिया और मंसाछापर की टीम पहले हाॅफ तक कोई गोल नहीं कर पाई। मैच के दूसरे हाॅफ में मेहा देवरिया के खिलाड़ियों ने एक पेनाल्टी को गोल में बदलकर 1-0 से बढ़त बना लिया, लेकिन मंसाछापर मैच के अंत तक कोई गोल नहीं दाग सका। इस तरह मेहा देवरिया ने 1- 0 की गोल से जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लिया।
इसके पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हसमुद्दीन अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। उन्होंने कहा कि फुटबॉल से जुड़ी ऐसी प्रतियोगिताएं कराए जाना ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगा। इसके अलावा सपा नेता विजय यादव, संतोष यादव यदुवंशी आदि विचार रखे।