फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mega block from today, 19 express and five pairs of passenger trains will remain cancelled

Kushinagar News: मेगा ब्लॉक आज से, 19 एक्सप्रेस और पांच जोड़ी सवारी ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Mon, 14 Apr 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 14 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mega block from today, 19 express and five pairs of passenger trains will remain cancelled
कप्तानगंज। पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से तीसरी रेल लाइन निर्माण के तहत गोरखपुर जंकशन-गोरखपुर कैंट में तीसरी लाइन निर्माण कार्य शुरू कराया है। यह निर्माण कार्य 12 से 26 अप्रैल तक प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य और 27 अप्रैल से तीन मई तक नॉन इंटरलॉक कार्य व 30 मई को रेल संरक्षा आयुक्त की तरफ से निरीक्षण किया जाएगा। इस कारण ट्रेनों के रि-शिड्यूलिंग, नियंत्रण, मार्ग परिवर्तन, निरस्तीकरण एवं शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन में परिवर्तन किया गया है। इसके चलते कप्तानगंज से होकर गुजरने वाले 19 जोड़ी एक्सप्रेस और पांच जोड़ी सवारी गाड़ी निरस्त कर दी गई है। इन ट्रेनों को 14 अप्रैल से निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर कप्तानगंज से 20 जोड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस और पांच जोड़ी सवारी गाड़ियों का संचालन होता है। इसमें सप्तक्रांति सुपर फास्ट और अवध एक्सप्रेस का अभी संचालन हो रहा है, जबकि अवध एक्सप्रेस को 19 अप्रैल से मार्ग परिवर्तित कर चलाई जाएगी। वहीं पांच जोड़ी सवारी गाड़ियों का संचालन 16 अप्रैल से निरस्त कर दिया गया है। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर दो जोड़ी एक्सप्रेस और चार जोड़ी सवारी गाड़ियों का संचालन होता है। इसमें गोमती एक्स प्रेस का अभी संचालन हो रहा है, लेकिन पाटलिपुत्र को निरस्त किया गया है। जबकि कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर संचालित सवारी गाड़ियों का संचालन कप्तानगंज तक होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed