फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   meeting,servey

पांच से 15 जुलाई तक होगा घर-घर सर्वेक्षण

Thu, 02 Jul 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
meeting,servey
खांसी, जुकाम, गले में खराश और बुखार के लक्षण मिलने पर टीम चिकित्साधिकारी को देगी जानकारी
विज्ञापन

जिले के 5,91,246 घरों के सर्वेक्षण के लिए लगाई गई हैं 10023 टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण और विशेष सर्विलांस अभियान को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की तहसीलवार जानकारी लेने के बाद पांच से 15 जुलाई तक घर-घर सर्वेक्षण किए जाने का निर्देश दिया। जिले के 5,91,246 घरों के सर्वेक्षण के लिए 10023 टीमें लगाई गई हैं।

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने इस सर्विलांस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि गठित टीम का प्रशिक्षण दो दिन में हर हाल में पूर्ण करा लें। पल्स पोलियो अभियान के तहत कार्य करने वाली टीमों के माध्यम से इस कार्य को पूर्ण कराया जाना है। प्रत्येक टीम में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एएनएम रहेंगी। इस अभियान के साथ साथ उन्होंने पांच वर्ष तक के बच्चों का भी डाटा एकत्रित किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि सर्वे के दौरान प्रत्येक घर पर स्टीकर लगाएं और टीम की ओर से प्रत्येक की जांच के उपरांत हाथ धोने के साथ सैनिटाइजर का प्रयोग आवश्यक रूप से कराया जाए। सर्वेक्षण के दौरान सांस लेने में दिक्कत, गले में खराश, खांसी व फीवर जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों की सूचना टीम तत्काल सुपरवाइजर के माध्यम से प्रभारी चिकित्साधिकारी को देगी। उसे अग्रिम जांच के लिए जिला अस्पताल लाया जाएगा। बैठक में सीडीओ आनंद कुमार, सीएमओ डॉ. नरेंद्र गुप्ता, डीपीआरओ राघवेंद्र दिवेदी, बीएसए विमलेश कुमार, एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह, डीएमओ एसएन पांडेय समेत सभी चिकित्साधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed