फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   meeting in covid essu

कोविड समीक्षा बैठक में डीएम ने दिया टीकाकरण पर जोर

Tue, 08 Jun 2021 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
meeting in covid essu
कोविड समीक्षा बैठक में डीएम ने दिया टीकाकरण पर जोर
विज्ञापन

- जहां टीकाकरण शून्य हो, वहां से हटाकर दूसरी जगह टीकाकरण केंद्र बनाने के निर्देश
- बैठक में डीएम ने सीएमओ से दो बिंदुओं पर मांगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विकास भवन सभागार में बने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर पर मंगलवार को भी कोविड समीक्षा बैठक हुई। इस नियमित कोविड समीक्षा बैठक में टीकाकारण बढ़ाने पर जोर दिया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में टीकाकरण घटकर शून्य पर आ गया हो, वहां से केंद्र हटाकर दूसरे क्षेत्रों में बनाया जाए। डीएम ने सीएमओ से दो बिंदुओं पर स्पष्टीकरण भी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि मुसहर बस्तियों में निवास करने वाले मुसहर समुदाय के लोगों के टीकाकरण पर जोर दिया जाए। उन्हें टीकाकरण के फायदे समझाए जाएं, ताकि वे बेझिझक टीकाकरण कराएं। उन्होंने प्रवासी मजदूर का डाटा, अनाथ बच्चों का सर्वे, आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण की स्थिति, ऑक्सीजन प्लांट, पाइपलाइन, मास्क, सैनिटाइजर व साबुन वितरण, टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के बारे में समीक्षा की। डीएम ने टीकाकरण की रिपोर्ट ली तथा जिन क्षेत्रों में कम टीकाकरण हुआ है, उसका कारण पूछा। डीएम ने सीएमओ से दो मुद्दों पर स्पष्टीकरण मांगा। पहला टीकाकरण केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड वितरण की संख्या नहीं देने तथा कुछ केंद्रों पर लगातार टीकाकरण की संख्या न्यून एवं नगण्य रहने पर कोई कार्रवाई क्यों नही की गई? डीएम ने सीएमओ पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि लगातार मौखिक निर्देश देने के बावजूद आपके द्वारा आयुष्मान कार्ड पर कोई डाटा क्यों नहीं दिया गया तथा टीकाकरण में आपकी रुचि नहीं होने के कारण कुछ केंद्रों पर लगातार टीकाकरण में सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि यदि किसी टीकाकरण केंद्र पर लगातार शून्य प्रदर्शन हो रहा है, तो टीकाकरण केंद्र को दूसरी जगह परिवर्तित किया जाए एवं लोगों को हर संभव जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने ईओ पडरौना को निर्देशित किया कि ऐसी जगह का चुनाव करें, जहां लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा सकें। डोर टू डोर सर्वे करके लोगों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी आवश्यक निर्देश दिए एवं टीम गठित कर उन क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए, जिन क्षेत्रों में या जिन कम्युनिटी में लोग टीकाकरण में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। डीएम ने यह भी कहा कि वैसे खास क्षेत्र या कम्युनिटी में जिन लोगों का टीकाकरण हुआ है, उनके माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाए एवं बताया जाए कि टीकाकरण के क्या फायदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में सीडीओ अनुज मलिक, एडीएम विंध्यवासिनी राय, सीएमओ नरेंद्र गुप्ता समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
ऑक्सीजन प्लांट को लेकर डीएम ने दिए निर्देश-
डीएम ने समीक्षा बैठक में विद्युत निगम को निर्देशित किया कि जहां-जहां ऑक्सीजन प्लांट बन रहे हैं, वहां लोड के अनुसार कनेक्शन देना होगा। जिला अस्पताल, लेवल-2 अस्पताल, खड्डा, सेवरही, सपहां में इस प्रकार के कनेक्शन के लिए निर्देश दिए गए। डीएम ने पाइपलाइन के कार्यों की भी समीक्षा की तथा जिला अस्पताल के सीएमएस को निर्देशित किया कि कार्य को जल्द पूरा कराएं। कोविड कमांड सेंटर में आने वाली शिकायतों की रिपोर्ट भी डीएम ने ली। गुपचुप तरीके से या स्वेच्छा से मास्क एवं सैनिटाइजर के वितरण की शिकायत पर उन्होंने कहा कि मास्क व सैनिटाइजर के वितरण के वक्त किसी सरकारी कर्मचारी की उपस्थिति होनी चाहिए। उन्होंने बैठक में जिला अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा पानी निकासी का उचित प्रबंधन करने की निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed