फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   meeting in corona

कोरोना के 15 मरीजों को रेफर करने का कारण नहीं बता पाए अफसर

Thu, 15 Apr 2021 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
meeting in corona
कोरोना के 15 मरीजों को रेफर करने का कारण नहीं बता पाए अफसर
विज्ञापन

- समीक्षा बैठक में नाराज डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
- कोविड कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी का वेतन रोकने का आदेश
- डॉटा इंट्री ऑपरेटर का भी एक दिन का वेतन काटने का आदेश
- समीक्षा बैठक में खुलकर सामने आई स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। शासन की तमाम सख्ती के बावजूद जिले में स्वास्थ्य महकमा के अफसर लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। यहां के लेवल टू अस्पताल में भर्ती 15 मरीजों को गोरखपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन रेफर की ठोस वजह भी अफसर डीएम को नहीं बता पाए। नाराज डीएम ने कोविड कंट्रोल रूम के नोडल अफसर का वेतन रोकने का आदेश दिया। इसके अलावा समय से आंकड़े अपडेट नहीं होने पर डॉटा इंट्री ऑपरेटर का भी एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल के एकीकृत कोविड कंट्रोल रूम में बृहस्पतिवार को भी नियमित समीक्षा बैठक संपन्न हुई। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम एस राजलिंगम ने कोविड-19 मरीजों को रेफर करने के मुद्दे पर जानकारी मांगी। कोविड-19 के 15 मरीजों को गोरखपुर रेफर किया गया है। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मरीजों को रेफर करने का आधार पूछा। जिलाधिकारी ने यह भी पूछा कि क्या इन लोगों को इलाज यहां नहीं किया जा सकता था। इससे नाराज डीएम ने सीएमओ को मरीजों को रेफर करने के संदर्भ में एक व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया, जिसमें रेफर करने का आधार, रेफर करने की सूचना नोडल अधिकारी को, रेफर किए गए लोगों का डॉटा इत्यादि देना जरूरी होगा। डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए कोविड-19 कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी का वेतन रोकने का आदेश दिया। उन्होंने कोविड अस्पताल में वेंटिलेटर को चालू हालत में रखने को कहा। कोरोना मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान व जांच की समीक्षा के दौरान पाया गया कि विशुनपुरा कप्तानगंज एवं रामकोला सीएचसी क्षेत्र में कांटेक्ट ट्रेसिंग की स्थिति ठीक नहीं है। इससे संबंधित डाटा को पोर्टल पर समय से फीड नहीं करने के कारण डाटा एंट्री ऑपरेटर का एक दिन का वेतन रोका गया तथा चेतावनी दी गई कि अगली बार शिकायत होने पर टर्मिनेट कर दिया जाएगा। डीएम एस राजलिंगम और सीडीओ अनुज मलिक ने कोरोना संक्रमित मरीजों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वार्ता हेतु व्यवस्था करने को कहा। इस बैठक में टीका उत्सव के लक्ष्य को पूरा कर लिए जाने पर प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता और उनकी टीम को डीएम ने बधाई दी।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम विंध्यवासिनी राय, सीएमओ नरेंद्र गुप्ता, एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed