फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   meetiing

मुसहर बस्तियों में बंटेगा मास्क और सैनिटाइजर

Wed, 16 Jun 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
meetiing
मुसहर बस्तियों में बंटेगा मास्क और सैनिटाइजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विकास भवन के इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में बुधवार को कोविड समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम डीएम एस. राजलिंगम ने डीपीआरओ से सैनिटाइजेशन और फॉगिंग की रिपोर्ट मांगी। इसके साथ ही मुसहर बस्तियों में मास्क और सैनिटाइजर बांटने का निर्देश दिया।

बैठक में डीएम ने मास्क एवं सैनिटाइजर से संबंधित आवश्यक निर्देश नोडल अधिकारी को भी दिए। टीकाकरण केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देशित किया। सचल दल की एंबुलेंस बारे में भी पूछताछ की और बची गाड़ियों को सक्रिय करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से जेनरेटर के संबंध में रिपोर्ट लिया। बारिश को देखते हुए तटबंधों की सुरक्षा, नावों की स्थिति और निशुल्क राशन वितरण बारे में चर्चा की गई। बैठक में एडीएम विंध्यवासिनी राय, एएसपी एपी सिंह, सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed