फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Medicines distributed and vaccines administered by mobile phone light during a power outage at CHC Ramkola.

Kushinagar News: सीएचसी रामकोला में बिजली गुल होने पर मोबाइल की रोशनी में बांटी दवा, लगाया वैक्सीन

Tue, 06 Oct 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Medicines distributed and vaccines administered by mobile phone light during a power outage at CHC Ramkola.
रामकोला सीएचसी पर विधुत नही रहने के कारण अधेरे मे मोबाइल जला कर दवा वितरण करते अपरेटिश फर्माशिस
- सीएचसी रामकोला में जनरेटर लगा होने के बावजूद नहीं की गई वैकल्पिक रोशनी की व्यवस्था
विज्ञापन

- अंधेरे में मोबाइल की रोशनी से दवा बांटते दिखे फार्मासिस्ट, बच्ची को भी इसी रोशनी में लगाया एंटी-रेबीज टीका

रामकोला। सीएचसी रामकोला में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने पर स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली सामने आई। बिजली गुल होने के बाद अस्पताल में अंधेरा छा गया जबकि आपात स्थिति के लिए जनरेटर की व्यवस्था होने के बावजूद उसे चालू नहीं किया गया। ऐसे में फार्मासिस्ट मोबाइल की रोशनी में मरीजों को दवा वितरित करते नजर आए।
इसी दौरान कुत्ते के काटने के बाद एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंची एक बच्ची को भी मोबाइल की रोशनी में टीका लगाया गया। इंजेक्शन लगाने जैसे संवेदनशील काम के दौरान पर्याप्त रोशनी नहीं होने से मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए। अस्पताल में मौजूद लोगों ने मोबाइल की रोशनी में स्वास्थ्यकर्मियों को काम करते देखा। सीएचसी में बिजली जाने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर उपलब्ध है। इसके बावजूद उसे समय से नहीं चलाया गया। इससे दवा वितरण और टीकाकरण तक प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

सवाल यह भी उठ रहा है कि जब जनरेटर आपात व्यवस्था के लिए लगाया गया है तो बिजली कटने के दौरान उसे तत्काल क्यों नहीं चालू किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे स्थान पर बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में रोशनी की वैकल्पिक व्यवस्था हर हाल में तैयार रहना चाहिए। खासकर टीकाकरण और दवा वितरण में थोड़ी भी लापरवाही मरीजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। लोगों ने अस्पताल प्रशासन से बिजली कटने पर तत्काल जनरेटर चालू कराने और वैकल्पिक रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी एपी गुप्ता ने बताया कि वह न्यायालय के मामले के सिलसिले में पडरौना में हैं। जनरेटर क्यों नहीं चलाया गया इसकी जानकारी ली जा रही है। मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed