{"_id":"674b6974fae89a88ac06ceb4","slug":"medicine-distributed-after-examining-hundred-patients-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-127383-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सौ मरीजों की जांच कर वितरित की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सौ मरीजों की जांच कर वितरित की दवा
Sun, 01 Dec 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। ब्लॉक दुदही के जंगल घोरठ में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। सीएचसी दुदही के चिकित्सकों ने लगभग सौ ग्रामीणों का शुगर, ब्लडप्रेशर, बुखार, फाइलेरिया, त्वचा रोगों, फाइलेरिया आदि बीमारियों की जांच करने के साथ ही दवा का वितरण भी किया। गांव के राहुल पटेल व मुकेश गुप्ता शुक्रवार को दुदही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी से मिलकर अपने गांव के ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कराने का आग्रह किया था।
इस अवसर पर डाॅ. रहमान ने ग्रामीणों से बासी व रसायनयुक्त भोजन की बजाय स्वच्छ जल व ताजा भोजन करने, थोड़ा नियमित व्यायाम करने, संयमित दिनचर्या अपनाने, मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने के साथ ही अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। ग्रामसभा में नियुक्त आशा सुनीता शर्मा व अनीता गुप्ता, नेबूलाल कुशवाहा, धर्मेंद्र शर्मा, मस्तराज गुप्ता तथा गोविंद गुप्ता आदि उपस्थित थे।