फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   medical college

गुजरात की कंपनी कराएगी राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण

Sun, 13 Jun 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
medical college
गुजरात की कंपनी कराएगी राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण
विज्ञापन

- लोक निर्माण विभाग करेगा निर्माण कार्य की निगरानी, 255 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
रामपुर मटिहनिया में बनेगा राजकीय मेडिकल कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जनपद में स्वीकृत राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। पडरौना क्षेत्र के रामपुर मटिहनिया गांव में कृषि विभाग के कार्यालय के निकट तेरह एकड़ क्षेत्रफल में इसका निर्माण होगा। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग नामित है। वहीं इसके निर्माण का ठेका पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, अहमदाबाद (गुजरात) को मिला। कंपनी द्वारा 255 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने वहां तक सामग्री पहुंचाने के लिए कच्ची सड़क का निर्माण करा दिया है।
केंद्र सहायतित योजना (फेज-3) के अंतर्गत जनपद में राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराने के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2020-21 में ही मिल गई थी। जनपद मुख्यालय पर जिला अस्पताल से संबद्ध राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाना है। यहां स्वास्थ्य विभाग को आवंटित सरकारी आवासों की अवशेष तीन एकड़ जमीन पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्साकर्मियों का आवास और कलेक्ट्रेट के पीछे जिला अस्पताल से लगी लगभग दो एकड़ जमीन पर अस्पताल का निर्माण होगा। अभी अस्पताल और आवास का निर्माण शुरू नहीं हुआ है, लेकिन सदर तहसील क्षेत्र के रामपुर मटिहनिया गांव में 13 एकड़ जमीन पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए भवन की तैयारी पूरी कर ली गई है। छात्रों की पढ़ाई के लिए बनने वाले कॉलेज के निर्माण की स्वीकृत लागत 263 करोड़ रुपये और निविदा लागत 255 करोड़ रुपये है। इसके निर्माण की समय सीमा 18 महीना निर्धारित की गई है। सबसे पहले लोक निर्माण विभाग की तरफ से पडरौना-कुबेरस्थान रोड से राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रस्तावित स्थल तक कच्ची सड़क का निर्माण करा दिया गया है, ताकि सामग्री की ढुलाई हो सके। अभी मजदूरों के लिए अस्थाई आवास और गोदाम बनाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

रामपुर मटिहनिया में राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग है, जो कराए जाने वाले निर्माण कार्यों की निगरानी करेगी। वहां तक सामग्री की आपूर्ति के लिए विभाग की तरफ से सड़क बनवा दी गई है। भवन बनवाने की जिम्मेदारी गुजरात की ठेका कंपनी पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को मिली है। विभाग की तरफ से निर्माण कार्य की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार विश्वकर्मा,
सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed