फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Medical college is overwhelmed by the crowd...patients return without getting tested

Kushinagar News: भीड़ के आगे मेडिकल काॅलेज पस्त...बिना जांच लाैटे मरीज

Wed, 16 Apr 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 16 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Medical college is overwhelmed by the crowd...patients return without getting tested
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी के अलावा पैथालॉजी, एक्सरे कक्ष और दवा काउंटर पर बुधवार को धक्का-मुक्की हुई। भीड़ अधिक होने के कारण एक्सरे और पैथालॉजी से 100 मरीजों को जांच के लिए दूसरे दिन बुलाया गया।
विज्ञापन

वहीं पैथालॉजी में जांच के बाद दूसरे दिन रिपोर्ट भी दी जा रही है। इसको लेकर मरीजों ने पैथालॉजी में हंगामा भी किया। इसकी वजह संसाधनों की कमी और मरीजों की अधिक भीड़ बताई जा रही।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बेहतर इलाज की उम्मीद लिए आने वाले मरीजों को जलालत झेलनी पड़ रही है। सुबह करीब आठ बजे से पर्ची काउंटर पर मरीजों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। नौ बजे काउंटर खुला और ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ। दो बजे तक 1300 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जबकि 500 से अधिक मरीज पुराने इलाज के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में आने वाले मरीजों में बुखार, सीने में जकड़न, खांसी का लक्षण मिल रहा है। डॉक्टर ऐसे मरीजों को एक्सरे और खून जांच के लिए पर्ची पर लिख रहे हैं। इसके अलावा अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों को भी एक्सरे और खून की जांच कराई जा रही है।
इससे भीड़ और बढ़ गई है। दोपहर एक बजे तक एक्सरे में 321 मरीजों का नाम रजिस्ट्रेशन में एक्सरे के लिए दर्ज किया गया था, वहीं पैथालॉजी में 310 मरीजों का सैंपल लिया गया था। पैथालॉजी में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि 11 बजे तक जो सैंपल लिया जा रहा है, उसकी रिपोर्ट उसी दिन मरीज को दे दी जा रहा है। इसके बाद खून का जो सैंपल लिया जाता है, उस मरीज को रिपोर्ट देने के लिए दूसरे दिन बुलाया जा रहा है। क्यों कि मरीजों की संख्या अधिक और सीमित संसाधन के चलते खून की जांच करने में देरी हो रही है।
एक मशीन जो अलग से लगी थी, वह तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ी है, जबकि मेडिकल कॉलेज कॉलेज प्रशासन ने इस पर लाखों रुपये खर्च किए हैं। एक्सरे कक्ष में सिर्फ चार स्वास्थ्यकर्मी हैं, एक रजिस्टर में पर्ची चढ़ाने, दूसरा कंप्यूटर में से रिपोर्ट निकालने, तीसरे एक्सरे करने में व्यस्त दिखे।

चौथे स्वास्थ्यकर्मी एक्सरे कक्ष में दाखिल होने वाले भीड़ को रोकने के लिए मशक्कत कर रहा था। इसमें कोई सुरक्षा गार्ड भी नहीं दिखा। एक्सरे कराने आए खड्डा के रामदायल, सुकरौली के प्रभुनाथ, कसया के पदुम्न दुबे, जानकारी नगर के रामकृपाल ने बताया कि कल भी आकर लौटना पड़ा। सुबह से ही भीड़ मरीजों की लग जा रही है। दोपहर के एक बज गए हैं, पर्ची जमा की है। एक्सरे होगा या नहीं, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। पैथालॉजी में दुदही की सुमन देवी अपनी बेटी को लेकर आई थी। उन्होंने बताया कि बच्ची बुखार से पीड़ित है। मंगलवार को सैंपल दिया। इंतजार के बाद तीन बजे तक रिपोर्ट नहीं मिली तो घर चली गई आज रिपोर्ट मिली है, डॉक्टर को दिखाने जा रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed