फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Medical College: Dengue patients are also coming along with viral fever

मेडिकल काॅलेज : वायरल बुखार के साथ आ रहे डेंगू के भी मरीज

Sat, 06 Sep 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Medical College: Dengue patients are also coming along with viral fever
मेडिकल काॅलेज में भर्ती मरीज। संवाद   
पडरौना। जिले में बीते दिनों हुई लगातार बारिश के बाद अब लोग संक्रारमक बिमारी से परेशान हैं। वायरल बुखार, सर्दी खासी के साथ संक्रमण की परेशानी हो रही है। वहीं इस समय डेंगू के मरीज भी मेडिकल कालेज में पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार को एक मरीज का उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी से अब तक मेडिकल कालेज में 14 मरीजों का उपचार चल रहा है। शुक्रवार को भरवलिया निवासी मालती 50 को डेंगू का इलाज चल रहा था। आदर्श ने बताया कि दादी को पहले तेज बुखार आया तो रात में दवा दिया गया। लेकिन राहत नहीं मिला तो मेडिकल कालेज में जांच कराया गया। जांच में डेंगू पाजिटिव की पुष्टी हुई। उन्होंने बताया कि मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। लेकिन छिड़काव नहीं कराया गया है। यह गांव नगर पालिका परिषद पडरौना में शामिल है।
विज्ञापन

नियमित सफाई व फागिंग कराई जाए। मेडिकल कालेज के चिकित्सकों ने बताया कि मौसम के उतार चढ़ाव के कारण वायरल, खासी, सर्दी के मरीज आ रहे है। प्रतिदिन ओपीडी में 70 से 80 मरीज ऐसे बीमारी के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.बीके राय ने बताया कि डेंगू से बचाव जरूरी है। डेंगू के मरीजों का प्लेटलेट बहुत तेजी से कम होता है। लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों व अन्य मरीजों का बचाव करें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर में कूलर के पानी को बदलते रहें। घर के आस पास पानी न जमा होने दें। इसी से मच्छर पनपते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed