फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Measles-rubella vaccine for children up to five years of age

Kushinagar News: पांच वर्ष तक के बच्चों को लगा खसरा-रूबेला का टीका

Tue, 17 Feb 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Measles-rubella vaccine for children up to five years of age
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के मुसहर बस्ती खेसिया में सोमवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व विशुनपुरा सीएचसी प्रभारी ने संयुक्त रूप से खसरा-रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को टीका लगाया गया। यह अभियान आगामी 27 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश ने बताया कि बच्चों को खसरा व रूबेला से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें विद्यालय व घर-घर पहुंचकर टीके लगाएगी। उन्होंने कहा कि खसरा- रूबेला बच्चों के लिए गंभीर खतरा हो सकता है, इससे बचाव के लिए बच्चों को टीका ही लगवाना बेहतर है। कहा कि टीकाकरण के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया गया है,जिसमें कोई बच्चा टीके से वंचित नहीं होगा। इसमें आशा,आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बेहतर सहभागिता निभा रहे हैं। इस मौके पर डब्ल्यूएचओ के डॉ. गुरु, जिला कोऑर्डिनेटर शहबाज, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed