फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mba student found faint in train

Kushinagar News: जहरखुरानी का शिकार हुआ एमबीए का छात्र

Sun, 03 Sep 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
mba student found faint in train
गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस ट्रेन में हुआ यह हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा निवासी एक एमबीए द्वितीय वर्ष का छात्र शुक्रवार की रात ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गया। वह कानपुर में पढ़ाई करता है। गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस ट्रेन से घर आ रहा था। परिजन उसे आरक्षित बोगी से बेहोशी की हालत में उतारकर उपचार कराए। होश आने पर उसने बताया कि बाराबंकी में उसे किसी ने कुछ सुंघा दिया था। इसके बाद वह बेसुध हो गया था।
कस्बे के किदवई नगर निवासी राजन मद्धेशिया कानपुर में एमबीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करते हैं। वह शुक्रवार की रात गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस ट्रेन एस-9 बोगी में आरक्षित टिकट पर तमकुहीरोड आ रहे थे। बाराबंकी तक उन्होंने मोबाइल फोन पर परिजनों से बात की। उसी दौरान उनका मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन

बात बीच में बंद होने के बाद उनके परिजनों ने दोबारा उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन हर बार-बार उनका मोबाइल बंद मिला। अनहोनी की आशंका से चिंतित परिजन शुक्रवार की सुबह तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। सुबह 4:47 बजे जैसे ही ट्रेन तमकुहीरोड स्टेशन पर पहुंची तो परिवार के लोगों ने उन्हें तलाशना शुरू किया। उनकी बोगी में पहुंचे तो वह अपनी आरक्षित सीट पर बेहोशी की हालत में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उन्हें ट्रेन से उतार कर घर लाए और उपचार कराए। कुछ देर बाद उन्हें होश आया तो उन्होंने बताया कि बाराबंकी में किसी ने कुछ सुंघा दिया था। इसके बाद कुछ याद नहीं है। उनके पास रखा बैग, मोबाइल और 1800 रुपये नकद गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed