{"_id":"60de09248ebc3ec205120ce9","slug":"mazing-service-of-doctors-in-corona-call-kushinagar-news-gkp4003034174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कॉल में डॉक्टरों ने की अदभुत सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कॉल में डॉक्टरों ने की अदभुत सेवा
विज्ञापन

पडरौना। मारवाड़ी युवा मंच की महिला शाखा चेतना भी डॉक्टर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया। संगठन की तरफ से कोरोना काल में शहीद डॉक्टरों की स्मृति में दुर्गा मंदिर के प्रांगण में पौधरोपण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात शहर के विभिन्न डॉक्टरों के पास जाकर उन्हें डॉक्टर्स डे पर बुके देकर सम्मानित किया गया।
संगठन की तरफ से डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. यशा मिश्रा, डॉ. संदीप अरुण श्रीवास्तव, डॉ. सुरभि श्रीवास्तव, डॉ. अजय शुक्ला, डॉ. दिव्या शुक्ला, डॉ.एके सिंह, डॉ. कमलेश वर्मा, डॉ. अरुण गौतम आदि के क्लीनिक पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। मंच अध्यक्ष मीनू जिंदल, मंत्री श्रुति गोयल एवं कोषाध्यक्ष शिवांगी बंका ने बताया कि संगठन की तरफ से निशुल्क आयोजित चिकित्सा कैंप में भी सभी डॉक्टरों का सक्रिय सहयोग मिलता है। इस कार्यक्रम में मधु नथानी, प्रज्ञा अग्रवाल, अंशु बगड़िया, संगीता अग्रवाल, नीलम अग्रवाल समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।