फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mathiya Mafi's youth murdered by his friend with a rod in Pune

Kushinagar News: मठिया माफी के युवक की पुणे में रॉड से साथी ने की हत्या

Mon, 04 Nov 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 Nov 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Mathiya Mafi's youth murdered by his friend with a rod in Pune
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना के मठिया माफी गांव के युवक की महाराष्ट्र के पुणे में लोहे की रॉड से वार कर साथी ने हत्या कर दी। शाम को भोजन बनाने के लिए विवाद हुआ था। देर रात सोते समय आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। आरोपी पड़ोसी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। वारदात सीसीटीवी में कैद है।
विज्ञापन

मठिया माफी का दीपू सैनी (19) पुत्र सरल सैनी दो माह पहले पुणे कमाने गया था। वह और पड़ोसी गांव शाहपुर सोरहवा के मुकेश कुशवाहा समेत जिले के चार युवकों के साथ एक कंपनी में काम करता थे। कंपनी के गोदाम में एक साथ रहते थे। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम को मुकेश खाना नहीं बनाना चाहता था। वह भोजन बनाने के लिए मुकेश पर दबाव बना रहा था। इससे मुकेश नाराज हो गया था और दोनों में कहासुनी भी हुई। मुकेश होटल में जाकर भोजन किया। दीपू, अवधेश और विवेक एक पास सो गए, जबकि मुकेश और अरविंद जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार शुक्रवार की आधी रात को मुकेश गोदाम में रखी लोहे की रॉड से दीपू के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। दीपू के पास सोए युवकों की नींद खुली तो आरोपी भागने का प्रयास किया, लेकिन युवकों ने पकड़ लिया। पुणे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 20 सेकंड के सीसी टीवी फुटेज में दिख रहा है कि मुकेश दीपू के सिर पर रॉड से 11 वार किया है। गांव के लोगों ने चंदा जुटाकर दीपू के पास रहने वाले युवकों को भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद शव आज घर पहुंचने की उम्मीद है। दीपू के पिता ने विशुनपुरा थाने में मुकेश के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद पुणे पुलिस से संपर्क किया गया तो वहां मुकेश के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed