{"_id":"66d65a2d3e982129dd036180","slug":"material-distribution-in-anganwadi-centers-on-4th-and-5th-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-672176-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आंगनबाड़ी केंद्रों में सामग्री वितरण 4 व 5 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आंगनबाड़ी केंद्रों में सामग्री वितरण 4 व 5 को
Tue, 03 Sep 2024 06:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
पडराैना। आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों में वितरण के लिए सामग्री विभाग को मिल चुकी है। चार और पांच सितंबर को आंगनबाड़ी केंद्र से वितरण होगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि जुलाई के आपूर्ति आदेश के अनुसार सामग्री मिली है। चार और पांच सितंबर को नेबुआ नौरंगिया, विशुनपुरा, रामकोला, तमकुही, कसया और सेवरही परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केंद्रों से सामग्री का वितरण होगा। वितरण के दौरान संबंधित सीडीपीओ और मुख्य सेविका कम से कम पांच केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने बताया कि छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों को एक-एक किलोग्राम गेहूं दलिया, फोर्टिफाइड राइस, चना दाल, 455 मिली खाद्य तेल प्रति माह, तीन वर्ष से छह वर्ष तक की उम्र के बच्चों को 500-500 ग्राम गेहूं दलिया, फोर्टिफाइड राइस, चना दाल दी जाएगी। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को 1.5 किलोग्राम गेहूं की दलिया, 1.5 किलोग्राम फोर्टिफाइड राइस, 1.5 किलोग्राम चना दाल, 455 मिली खाद्य तेल प्रति माह और अति कुपोषित बच्चों को 1.5 किलोग्राम गेहूं दलिया, 1.5 किलोग्राम फोर्टिफाइड राइस, 1.5 किलोग्राम चना दाल, 455 मिली खाद्य तेल दिया जाएगा।