फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mat ‌vibhaajan ke khatare bhee ‌‌ginae

मत विभाजन के खतरे भी गिनाए

Thu, 02 Mar 2017 12:07 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 02 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
mat vibhaajan ke khatare bhee ginae
सभा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बुधवार को जिले में दो चुनावी सभाएं भले कीं लेकिन उनकी स्क्रिप्ट दोनों जगह कमोबेश एक सी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के काम दोनों में ही उनके निशाने पर रहे। साथ ही किसानों और नौजवानों की बात ज्यादा की। अल्पसंख्यक, व्यापारी मतों को विभाजन और राजनीतिक प्रलोभनों के भ्रम से बचने की सलाह भी दी।

विज्ञापन

पडरौना नगर के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में शिव कुमारी देवी के पक्ष में उन्होंने सभा की। सपा से गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में आई है। इस दौरान पडरौना मिल से किसानों और नौजवानों के रोजगार का विषय जोड़ते हुए केंद्र सरकार के काम के तरीके पर सवाल उठाए तो गठबंधन की सरकार में बेहतर कल का सपना दिखाया। सभा को पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव, ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव, मनीष जायसवाल सहित कई लोगों ने संबोधित किया। सभा में कांग्रेस और सपा के पदाधिकारी के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

तमकुहीराज क्षेत्र के लिए लोकनायक इंटर कालेज गौरीनगर के परिसर की सभा में राहुल गांधी ने वोटरों को मत विभाजन से होने वाले नुकसान से आगाह किया। उम्मीदवार अजय कुमार लल्लू को जिताने की अपील। यूपी में गठबंधन को ढाई सौ से अधिक सीटें मिलने की बात भी कही। सभा में पूर्व विधायक आनंद प्रकाश शर्मा, सपा जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामविलास सिंह, संजय गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, सेराज अहमद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed