{"_id":"65fb38d2d917f31e1a040a54","slug":"master-trainer-training-started-in-diet-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114432-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डायट में शुरू हुआ मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डायट में शुरू हुआ मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण
Thu, 21 Mar 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। डायट सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य योजना के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद ये मास्टर ट्रेनर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।
राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर नीरज बंका ने बताया कि किशोर, किशोरियों की समस्याओं की जानकारी लें। उनके समाधान के उचित उपाय बताएं। इससे विद्यार्थियों में शिक्षकों के प्रति लगाव बढ़ेगा। विद्यार्थी अपनी सभी समस्याएं आसानी से बता सकेंगे। प्रशिक्षक उदल कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए उन्हें मादक पदार्थों से दूर करना होगा। इसमें शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। डॉ. सूर्यभान सिंह ने प्रजनन स्वास्थ्य और एचआईवी की रोकथाम, इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देने समेत अन्य जानकारी दी। इस दौरान गंगेश कुमार, डाॅ. वेद प्रकाश तिवारी, सुभाष यादव, विनोद सिंह, नीलेंद्र प्रताप, सुनील कुमार, दुर्गेश त्रिपाठी, मानवेंद्र नाथ तिवारी, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।