फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mass marriage: 70 couples get married

सामूहिक विवाह : एक दूजे के हुए 70 जोड़े

Thu, 11 Dec 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage: 70 couples get married
कसया में आयोजित सामूहिक विवाह में वर-वधु को आशीर्वाद देते अतिथि। स्रोत-सोशल मीडिया
कसया। नगर के पुराना रामकोला मार्ग स्थित मालती पांडेय बालिका इंटर काॅलेज के परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग के देखरेख में बुधवार को संपन्न हुआ। जिसमें पंजीकृत 82 में 58 जोड़ों काे पंडित कृष्णानंद त्रिपाठी ने वैदिक रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया। वहीं मौलवी मो. कलामुल्लाह ने 12 जोड़ों को निकाह पढ़ाया। जिसमें कुल 70 जोड़े एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सभी जोड़े कुशीनगर नगरपालिका और कसया ब्लाॅक के गांव से शामिल हुए थे। बीडीओ हरिशंकर मिश्र, जिला पंचायत सदस्य नीतिश यादव, सुमित जायसवाल, एडीओ पंचायत नीरज चतुर्वेदी, सचिव डा. सरिता गुप्ता ग्राम प्रधान संजीव सिंह, सुनील राजभर, संजय यादव, सुधाकर राय ने संयुक्त रूप से वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

बीडीओ हरिशंकर मिश्र ने कहा कि जिसके घर बेटी जन्म लेती है वह बड़ा ही सौभाग्यशाली होता है। बहुत तप के बाद ही कन्यादान का अवसर प्राप्त होता है। वैदिक रीति से वर-वधू सात जन्मों के लिए बंधन में बंधते हैं। आज के तनावपूर्ण जीवन में भारतीय विवाह पद्धति पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय माना जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य नीतिश यादव ने कहा कि सरकार ने गरीब कन्याओं के विवाह का बोझ उठाकर उनके जीवन में खुशियां भरने की कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी बेटी की शादी तो कोई कर लेता है लेकिन सामूहिक विवाह में भाग लेना सौभाग्य की बात है। अतिथियों ने नवदंपतियों के ऊपर फूल की वर्षा कर उनका स्वागत किया। रेंजर जयंत सिंह राणा की तरफ से प्रत्येक जोड़ों को एक फलदार पौधा भी दिया गया। विवाह कार्यक्रम के दौरान मंगल गीतों से पांडाल गूंजता रहा। शाम को सभी जोड़ों को गृहस्थी सामान के साथ विदा किया गया।

इस दौरान कई नवदंपतियों ने सेल्फी लेकर पल को यादगार बनाया। आभार ज्ञापन समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने ज्ञापित किया। संचालन मनंजय तिवारी व दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सचिव पवन कुमार, सभासद गुड्डू कुशवाहा, दीपक चौबे, सच्चिदानंद सिंह, हिमालय कुशवाहा, वन दारोगा रामध्यान पांडेय, संतोष यादव, अनुराधा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed