फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mask

बिना मास्क वालों का कटेगा चालान

Sat, 10 Apr 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
mask
बिना मास्क वालों का कटेगा चालान
विज्ञापन

गांव-गांव किया गया प्रचार, पडरौना में एएसपी व कोतवाल ने की चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए जागरूकता की कमान पुलिस ने भी संभाल ली है। शुक्रवार को एएसपी ने पडरौना नगर के कई प्रमुख चौराहों पर स्वयं खड़े होकर मास्क की चेकिंग की। इसके अलावा पटहेरवा पुलिस ने अपने क्षेत्र में वाहन से प्रचार कराकर लोगों को मास्क पहनने व कोविड गाइड लाइन का पालन करने की नसीहत दी।
जिले में कोरोना का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। एक्टिव केस की संख्या अब 204 हो चुकी है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इसे देखते हुए जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है। शुक्रवार की शाम को अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह पडरौना नगर के बावली तिराहे पर पहुंचे और वाहन चालकों व अन्य लोगों को मास्क पहनकर चलने की नसीहत दी। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शहर के बावली चौक, सुभाष चौक, तिलक चौक, कठकुइयां मोड आदि चौराहों पर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अब बिना मास्क पहने निकले लोगों का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन

जौरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को पटहेरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया। शाम लगभग पांच बजे पटहेरवा एसओ सुनील कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस की कई गाड़ियां जौरा बाजार पहुंचीं। एक गाड़ी पर माइक बंधा था जिसके माध्यम से प्रचार कराया गया कि पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू है। सभी लोग कोविड गाइड लाइन के अनुसार दो फिट की दूरी बनाए रहें। मुंह पर मास्क लगाएं। जब कोई आवश्यक काम हो तभी घर से बाहर निकलें। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed