{"_id":"613b948b8ebc3e74e77fe1c3","slug":"martyrdom-day-of-veer-abdul-hameed-celebrated-kushinagar-news-gkp4086816188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने मनाया शहादत दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने मनाया शहादत दिवस
विज्ञापन
वीर अब्दुल हमीद का मनाया गया शहादत दिवस
सपा ने मनाया शहादत दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सपा की तरफ से शुक्रवार को पडरौना के तुुलसी मार्केट में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस मनाया गया। मौजूूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया।
एमएलसी रामअवध यादव ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद देश के महान योद्धा थे। भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के आठ टैंकों को नष्ट कर तिरंगा फहराया था। सपा कार्यकर्ताओं ने वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन सपा नेता कैसर जमाल टीटू ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक कासिम अली, ग्राम प्रधान अखिलेश यादव, अनवर इद्रीसी, महमूद इद्रीसी, अनवारुल हक इद्रीसी, रहीम इद्रीसी साबिर अली इद्रीसी, नसीर अहमद इद्रीसी, कैसर वकार इद्रीसी, अनवारुल हक इद्रीसी आदि मौजूद रहे।