फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Martyr Memorial to be built in Pachrukhiya and Narayanpur Kothi

पचरुखिया और नारायणपुर कोठी में बनेगा शहीद स्मारक

Tue, 30 Aug 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Martyr Memorial to be built in Pachrukhiya and Narayanpur Kothi
नारायणपुर कोठी में शहीदों फूल माला चढ़ाते उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही व अन? - फोटो : KUSHINAGAR
पचरुखिया और नारायणपुर कोठी में बनेगा शहीद स्मारक
विज्ञापन

जौरा बाजार। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को पचरुखिया में कहा कि पचरुखिया तथा नारायणपुर कोठी में शहीद स्मारक बनेगा। उन्होंने सीडीओ से कहा कि जितना जल्दी हो सके, उतनी जल्दी शहीद स्मारक बनवाया जाए।
वह पचरुखिया में शहीदों की शहादत दिवस के अवसर पर मौजूद लोगों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद सर्वप्रथम शहीदों को फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 28 अगस्त 1942 को बनरही मलवाबर में पचरुखिया निवासी रामानंद शर्मा तथा नारायणपुर कोठी के रामलगन यादव को अंग्रेजी हुकूमत के दारोगा ने गोली मार दी थी। ये दोनों आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे थे।
विज्ञापन

सरकार यह मानती है कि इन्हीं लोगों की कुर्बानी की बदौलत हम आजाद हुए हैं। प्रधानमंत्री की अगुवाई में पूरे देश में एक वर्ष का कार्यक्रम शहीदों के नाम पर चलाया जा रहा है। इसके तहत शहीदों के गांव को पक्की सड़क से जोड़ने के साथ साथ उनका स्मारक बनवाया जाएगा। पहले इस देश के लोगों को विदेशों में सम्मान नहीं मिलता था। प्रधानमंत्री मोदी के कारण आज स्थिति बदल गई है। पिछले 15 अगस्त के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के एक आह्वान पर पूरे देश में हर घर पर तीन दिनों तक तिरंगा फहरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाजिलनगर के पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि रामानंद शर्मा तथा रामलगन यादव की शहादत 28 अगस्त 1942 को हुई थी लेकिन, उस दिन मलवाबर में जहां दोनों वीरों की शहादत हुई थी, वहां पर बहुत बड़े कार्यक्रम का आयोजन होता है। इसलिए यहां का कार्यक्रम 29 अगस्त को होता है। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर शहीद रामानंद शर्मा के आश्रित अभयजीत शर्मा, दयाशंकर शास्त्री भाजपा नेता उपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा मंडल अध्यक्ष, बैरिस्टर जायसवाल, ग्राम प्रधान सुरेंद्र राव, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एसडीएम कसया गोपाल शर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed