फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   married woman reached in-laws house her husband missing

Kushinagar News: विवाहिता पहुंची ससुराल तो घरवालों के साथ लापता हुआ पति, मचा हड़कंप

Tue, 14 Mar 2023 04:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 Mar 2023 04:25 PM IST
सार

विवाहिता ने लोगों को बताया कि 23 फरवरी को उसका पति दिल्ली से उसे लेकर ससुराल (गांव ) के लिए निकला। गोरखपुर आने के बाद उसने विवाहिता को उसने कहकर वापस दिल्ली भेज दिया कि वह पहले अपने घर वालों को राजी कर लेगा। तब वह उसे अपने साथ ले जाएगा। इसके बाद युवक ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया।

विज्ञापन
married woman reached in-laws house her husband missing
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

कुशीनगर जिले में तमकुहीराज थाना क्षेत्र के सरया बुजुर्ग गांव में एक विवाहिता ससुराल पहुंची तो उसका पति घरवालों के साथ लापता हो गया। परेशान विवाहिता ने डॉयल 112 पर सूचना देकर मदद मांगी। सोमवार की दोपहर बाद हुई घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा है। विवाहिता से तहरीर लेकर पुलिस उसके पति सहित अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


सरया बुजुर्ग गांव में सोमवार की दोपहर बाद एक विवाहित युवती (23) पहुंचीं। वह एक युवक के घर जाकर रुक गई। वहां उसने युवक के बारे में आसपास के लोगों से पूछा तो वहां कौतूहलवश भीड़ जमा हो गई। लोगों को युवती ने बताया कि युवक से उसकी शादी हुई है। अपने माथे का सिंदूर, हाथों में सजी चूड़ी भी दिखाकर बोली कि वह बहराइच जिले की रहने वाली है।
विज्ञापन


वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहती थी। पिता की मौत हो चुकी है। दिल्ली में उनके बगल में सरया बुजुर्ग का युवक भी रहता था। बेल्डिंग का काम करने वाले युवक से उसे प्यार हो गया। चार दिसंबर को दिल्ली स्थित एक मंदिर में शादी करके वह युवक के साथ बतौर पत्नी रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता ने लोगों को बताया कि 23 फरवरी को उसका पति दिल्ली से उसे लेकर ससुराल (गांव ) के लिए निकला। गोरखपुर आने के बाद उसने विवाहिता को उसने कहकर वापस दिल्ली भेज दिया कि वह पहले अपने घर वालों को राजी कर लेगा। तब वह उसे अपने साथ ले जाएगा। इसके बाद युवक ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया।

पति से संपर्क नहीं होने पर उसकी तलाश में वह गांव पहुंची है। विवाहिता का मामला सामने आने पर गांव में मजमा लग गया। लोगों ने उसे बताया कि डॉयल 112 पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग करिए। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।


मामले की छानबीन की जा रही है। युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। युवती का दावा है कि युवक ने उसके साथ शादी की है। - जितेंद्र सिंह कालरा, सीओ, तमकुहीराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed