{"_id":"6674b903a6101a1467088924","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-parents-allege-murder-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118542-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Fri, 21 Jun 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार को विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे मायके वाले ससुराल वालों पर पिटाई कर जान लेने का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम पर मायके पक्ष के लोगों की अधिक संख्या में भीड़ जुटी रही। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
कसया थाना क्षेत्र के सेमराधुसी गांव निवासी रंगलाल प्रसाद की 35 वर्षीय बेटी रविता की शादी करीब छह साल पहले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरपुर मुंडिल गांव निवासी राजू के साथ हुई थी। शादी के बाद से राजू किसी शहर में काम करता था। लेकिन इन दिनों कुछ माह से घर पर ही है। रविता की एक चार साल की बेटी भी है। रंगलाल का आरोप है कि बृहस्पतिवार को सुबह रविता से बात मोबाइल पर हुई थी। दोपहर में पति का फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है, हम लोग मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंच रहे हैं। दस मिनट बाद दोबारा फोन आया कि उसकी मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।