फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused of murder, husband in custody

Kushinagar News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, पति हिरासत में

Fri, 18 Jul 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 18 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused of murder, husband in custody
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग मंझरिया गांव में एक विवाहिता की बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस विवाहिता के पति को हिरासत मे लेकर पूछताछ में जुटी है। बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के कनकपुरा निवासी रामलाल चौहान की बेटी मिंदु देवी (24) की शादी तमकुहीराज थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग (मंझरिया) निवासी युवक के साथ वर्ष 2022 में हुई थी। बुधवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन

इसकी सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी गई थी। स्थानीय लोगों ने समझा-बुझाकर विवाद को शांत करा दिया। घर पर केवल पति व सास ही रहते हैं। परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहकर काम करते हैं। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता छत पर सीढ़ी के बगल में बने टीनशेड के कमरे में दुप्पटे से फंदा लगाकर लटकी मिली। परिजनों ने विवाहिता के शव को नीचे उतार कर छत पर लेटा दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान सूचना के बाद मौके पर मायके पक्ष से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंए गए। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह व नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विवाहिता के पति को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर विधिक कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed