फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   married hanging in room

संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकती मिली नवविवाहिता

Tue, 28 Jan 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
married hanging in room
कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांसगांव के टोला नैनहां में मंगलवार को दिन के करीब तीन बजे एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज जिले के पंचदेवरी चट्टी मठिया निवासी रमेश गिरी की बेटी मनीषा (23) की शादी विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव के टोला नैनहां निवासी राहुल गिरि के साथ आठ माह पहले हुई थी। करीब दो माह पहले राहुल मजदूरी करने पूना चला गया। ससुराल वालों के अनुसार मंगलवार की दोपहर में मनीषा ने काफी देर तक पति से मोबाइल पर बात की। दोपहर बाद करीब तीन बजे जेठानी संगीता ने मनीषा के कमरे का फाटक बंद होने पर खटखटाया लेकिन कोई आवाज नहीं आई। बगल के होल से अंदर देखा तो मनीषा का शव फंद से लटका हुआ था। घरवालों ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। जानकारी होने पर पहुंची विशुनपुरा पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और थाने लेकर गई। वहां नायब तहसीलदार तमकुहीराज विकास सिंह की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ विशुनपुरा आलोक कुमार सोनी का कहना है कि मृतका के पिता रमेश गिरि को सूचना दे दी गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed