फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married by deceit, tortured to convert religion

Kushinagar News: धोखे से की शादी, धर्म परिवर्तन के लिए किया प्रताड़ित

Sun, 30 Mar 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Married by deceit, tortured to convert religion
तमकुहीराज (कुशीनगर)। सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने तमकुहीराज क्षेत्र के एक युवक पर धर्म छिपाकर शादी करने और फिर धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। शनिवार को तमकुहीराज थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सेवरही थानाक्षेत्र की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि करीब तीन वर्ष पहले तमकुहीराज थानाक्षेत्र के युवक से उसका संपर्क हुआ। युवक ने अपना नाम गुड्डू बताते हुए नजदीकियां बढ़ाईं। कुछ दिन बाद गुड्डू ने हिन्दू-रीति रिवाज से युवती से शादी कर ली।
विज्ञापन

बाद में युवती को पता चला कि युवक का असली नाम फिरोज है। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बाद में फिरोज उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर वह उसे प्रताड़ित करने लगा और एक कमरे में कैद कर रखा था। 15 मार्च को आरोपी कमरे की चाभी बाहर रखकर कहीं गया हुआ था। इस दौरान गांव की एक लड़की की मदद से पीड़िता वहां से निकल भागी और महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा क्षेत्र में स्थित अपनी मौसी के घर पहुंची और आपबीती बताई। शनिवर को परिजनों के साथ तमकुहीराज थाने जाकर युवती ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अमित शर्मा ने आरोपी फिरोज उर्फ गुड्डू को पकड़ लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ धर्म छिपाकर शादी करने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed