{"_id":"610adad88ebc3eba8a40f9b1","slug":"marpeet-kushinagar-news-gkp404436096","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के झगडे़ में मारपीट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के झगडे़ में मारपीट, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के झगडे़ में मारपीट, युवक की मौत
तरयासुजान के गोसाईपट्टी का मामला, घायल महिला का जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गोसाईपट्टी गांव में मंगलवार शाम को बच्चाें के झगड़े को बड़े भिड़ गए। मारपीट में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में घायल युवक को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
मंगलवार शाम को गोसाईपट्टी निवासी सगे पट्टीदार रामप्रसाद एवं दयाशंकर के परिवार के बच्चों हुए झगड़े को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी डंडे से वार करने लगे। झगडे़ के दौरान एक पक्ष के 25 वर्षीय सुनील पुत्र रामप्रसाद और दूसरे पक्ष की बिंदा पत्नी दयाशंकर को चोटें आईं। लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत होने पर परिजनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुही पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से गंभीर हालत में डॉक्टर ने सुनील को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार सुबह करीब नौ बजे सुनील की मौत हो गई। यह खबर सुनते ही सुनील के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरे पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए।
एसओ कपिलदेव चौधरी का कहना है कि मृत शख्स की पत्नी सिमला देवी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।