Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Markets to shine on Dhanteras; 750 bikes booked, demand for cars also rises

Kushinagar News: धनतेरस पर चमकेगा बाजार, 750 बाइक की बुकिंग, कारों की भी बढ़ी मांग

Thu, 05 Nov 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Markets to shine on Dhanteras; 750 bikes booked, demand for cars also rises
धनतेरस को लेकर बाइक की बुकिंग कर खरीदारी करते लोग। 
आकर्षक ढंग से सजी हैं आभूषण से लेकर इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल और बर्तनों की दुकानें
विज्ञापन

पडरौना। धनतेरस का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सराफा बाजार से लेकर इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल और बर्तनों की दुकानें आकर्षक ढंग से सजाई गई हैं। खरीदारों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने छूट और आकर्षक ऑफर दिए हैं। कारोबारियों को धनतेरस पर 50 से 60 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
धनतेरस पर बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, वाहन, जमीन, मकान और रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई संपत्ति में तेरह गुना वृद्धि होती है। पर्व को लेकर शहर के धर्मशाला रोड, मेन बाजार, तिलक चौक और कसेरा टोली के अलावा कसया, हाटा, तमकुहीरोड, सेवरही, फाजिलनगर, मथौली, कप्तानगंज, रामकोला और खड्डा समेत जिले की छोटी-बड़ी बाजारें सज गई हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने बताया कि इस बार धनतेरस और दिवाली पर 50 से 60 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। धनतेरस से दो दिन पहले बुधवार को ही शहर की सड़कों पर दिनभर चहल-पहल रही। बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, खिलौने, दीपक और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। मिठाई और नमकीन की दुकानों पर भी खरीदारी तेज रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्तन बाजार में दो करोड़ के कारोबार की उम्मीद
शहर की बर्तनों की दुकानें रोशनी और चमक से जगमगा रही हैं। इस बार स्टील, पीतल और कांसे के बर्तनों की मांग अधिक है। डिनर सेट, लोटा, थाली और गिलास ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं। व्यापारी गोलू कसेरा, संदीप कसेरा, प्रदीप साहा और शिवम गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों की पसंद को देखते हुए हल्के, वजनी और नई वैरायटी के बर्तन मंगाए गए हैं। धनतेरस पर देर रात तक खरीदारी होने की उम्मीद है। बर्तन बाजार में करीब दो करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
वाहनों की बुकिंग ने बढ़ाई कारोबारियों की उम्मीद
जिले के बाजारों में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की एजेंसियों पर सबसे अधिक रौनक है। बाइक एजेंसी संचालक दिनेश पांडेय ने बताया कि धनतेरस के लिए अब तक 750 बाइक की बुकिंग हो चुकी है। पर्व पर एक हजार से अधिक बाइक बिकने की उम्मीद है। इससे नौ से दस करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
दूसरी बाइक एजेंसी के संचालक अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि धनतेरस पर बाइक खरीदने के लिए अब तक 2,500 लोगों ने बुकिंग कराई है। उन्होंने 30 से 35 हजार बाइक की बिक्री और करीब 30 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद जताई।
कार एजेंसी संचालक मनमोहन दीक्षित ने बताया कि धनतेरस के लिए अब तक 75 और दिवाली के लिए 10 कारों की बुकिंग हो चुकी है। बुकिंग और बिक्री के आधार पर 10 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है।
सराफा बाजार में भी बढ़ेगी चमक
सराफा व्यवसायी उमंग खेतान ने बताया कि इस बार बाजार में तेजी लौटने की उम्मीद है। ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए हल्के और लेटेस्ट डिजाइन के आभूषण मंगाए गए हैं। आभूषण व्यवसायी संजीव कुमार, अंशुमान बंका, अभय गुप्ता और राजेश जायसवाल ने बताया कि सोने की गिन्नी, चांदी के सिक्के, नोट और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं खास आकर्षण रहेंगी। कारोबारियों को धनतेरस से दिवाली तक सराफा बाजार में करीब 10 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आभूषणों की मजदूरी में छूट दी जा रही है। पुराने आभूषणों के बदले नए आभूषण खरीदने पर भी विशेष छूट दी जा रही है।
धनतेरस पर वृश्चिक और वृषभ लग्न में करें खरीदारी
धनतेरस पर खरीदारी के लिए वृश्चिक और वृषभ लग्न को शुभ और स्थिर फल देने वाला माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, स्थिर लग्न में की गई खरीदारी से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिषाचार्य पंडित हरिओम मिश्र ने बताया कि धनतेरस के दिन दोपहर 12:30 बजे से शाम तीन बजे तक वृश्चिक लग्न रहेगा। इस दौरान की गई खरीदारी, विशेषकर निवेश और संपत्ति से जुड़े कार्य, लंबे समय तक लाभकारी माने जाते हैं। इस लग्न में सोना, चांदी, तांबे के बर्तन और अन्य कीमती धातुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है।

उन्होंने बताया कि शाम छह बजे से रात नौ बजे तक वृषभ लग्न रहेगा। इसे धनतेरस की पूजा और खरीदारी के लिए उत्तम माना जाता है। वृषभ लग्न के स्वामी शुक्र हैं, जिन्हें सुख और वैभव का कारक माना जाता है। इस दौरान वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, घर की सजावटी वस्तुएं, आभूषण और पीतल के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed