Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Markets see a windfall on Dhanteras; business turnover crosses the 100 crore mark.

Kushinagar News: धनतेरस पर बाजारों में धनवर्षा, 100 करोड़ के पार पहुंचा कारोबार

Sat, 07 Nov 2026 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Markets see a windfall on Dhanteras; business turnover crosses the 100 crore mark.
धनतेरस पर्व पर बर्तन की खरीदारी करने के लिए जुटी महिलाओं की भीड़। 

विज्ञापन


आभूषण, ऑटोमोबाइल, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर देर रात तक रही ग्राहकों की भीड़



पिछली बार करीब 90 करोड़ रुपये का हुआ का कारोबार, इस धनतेरस पर करीब 10 फीसदी की वृद्धि







पडरौना। महंगाई के बावजूद धनतेरस पर बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर कार, बाइक, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बर्तन और कपड़ों तक की खूब खरीदारी हुई। शुक्रवार को दोपहर से बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ देर रात तक बनी रही। व्यापारियों के मुताबिक, जिले में इस बार 100 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ जबकि पिछले साल करीब 90 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।



धनतेरस पर खरीदारी को शुभ मानने की परंपरा के चलते सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। दोपहर बाद बाजारों में भीड़ बढ़ती गई। सराफा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक दुकानों, ऑटोमोबाइल एजेंसियों और बर्तन की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। दुकानदारों को ग्राहकों से निपटने की फुरसत तक नहीं मिली। शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों तक त्योहार का उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन




धनतेरस पर कार और ट्रैक्टर की खरीदारी के लिए एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ रही। कार एजेंसी मालिक मृत्युंजय दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को 210 कारों की बिक्री हुई। इससे करीब 21 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। ट्रैक्टर एजेंसी संचालक नागेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र यादव, आशुतोष सिंह बहुगुड़ा और मनोज सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर, ई-रिक्शा और टेंपो की भी खूब बिक्री हुई। इस क्षेत्र में करीब 12 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच करोड़ के बिके आभूषण



धनतेरस पर आभूषणों की खरीदारी के लिए सराफा बाजार में भारी भीड़ रही। महिलाएं और युवतियां नए डिजाइन के आभूषण पसंद करती नजर आईं। जिले में करीब पांच करोड़ रुपये के आभूषणों की बिक्री का अनुमान है। आभूषण व्यवसायी संजीव कुमार, उमंग खेतान, अतुल जायसवाल और राजू जायसवाल ने बताया कि कारोबारियों ने धनतेरस के लिए कोलकाता, कोयंबटूर और मुंबई से नए डिजाइन के आभूषण मंगाए थे। इस बार सोने के दाम अधिक होने के कारण हल्के वजन के आभूषणों की मांग ज्यादा रही। करीब 20 फीसदी ग्राहक पुराने आभूषण बदलकर नए खरीदते नजर आए।



स्मार्ट टीवी और फ्रिज की भी हुई खरीदारी



इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर स्मार्ट टीवी और फ्रिज की खूब बिक्री हुई। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर और छूट के अलग-अलग काउंटर बनाए थे। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी सचिन चौरसिया, मनोज चौरसिया और राजेश तुलस्यान ने बताया कि ग्राहकों ने स्मार्ट टीवी और फ्रिज को अधिक पसंद किया। शहर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का कारोबार दो करोड़ रुपये के पार रहा। ग्राहकों ने बुकिंग के साथ नकद भुगतान कर भी खरीदारी की।



तीन करोड़ के पार पहुंचा बर्तनों का कारोबार



धनतेरस पर कसेरा टोली, कोतवाली रोड, गुदरी बाजार, साहबगंज और मेन बाजार में बर्तनों की दुकानों पर भीड़ रही। पीतल, तांबे और स्टील के बर्तनों के साथ इंडक्शन, थ्री-इन-वन कुकर और शाही बर्तनों की मांग रही। इस बार तांबे और पीतल के बर्तनों में पूजन सामग्री की अधिक खरीदारी हुई। कसेरा टोली के व्यापारी स्पर्श कसेरा, सुनील कसेरा और राजन जायसवाल ने बताया कि सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ बनी रही। इससे कारोबार में अच्छा उछाल आने का अनुमान है।



जमकर बिके जयपुरिया लहंगे



धनतेरस पर कपड़ों की दुकानों पर भी खूब खरीदारी हुई। गुदरी बाजार, साहबगंज और धर्मशाला रोड की दुकानों पर महिलाओं ने जयपुरिया लहंगा और मायानगरी की चुनरी पसंद की। इस बार सूरत की सितारा जड़ी साड़ियों की तुलना में लहंगा-चुनरी की मांग अधिक रही। युवाओं ने लिनन की शर्ट और पैंट पसंद की। कपड़ा कारोबारियों अखिलेश अग्रहरी, कौस्तुभ चहाड़िया, सज्जन अग्रवाल और संजय अग्रवाल ने बताया कि जयपुर, पुणे और सूरत से नए फैशन के कपड़े मंगाए गए थे। सुबह दस बजे के बाद दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी।



मोबाइल और लैपटॉप की खूब हुई बिक्री



धनतेरस पर मोबाइल और लैपटॉप की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। मोबाइल विक्रेता अजमल अंसारी, राजकुमार जायसवाल, शहदाब अहमद और समर ने बताया कि दुकानें खुलने के कुछ ही देर बाद ग्राहक पहुंचने लगे थे। शुरुआत में पहले से बुकिंग कराने वाले ग्राहकों ने खरीदारी की। दोपहर बाद राजेश्वरी मार्केट, बेलवाचुंगी, धर्मशाला रोड और रामकोला रोड समेत प्रमुख बाजारों में रौनक बढ़ गई। ग्राहक अपनी पसंद के मोबाइल और लैपटॉप खरीदते नजर आए।



खूब बिकीं बाइकें, 60 करोड़ के कारोबार का अनुमान



धनतेरस पर बाइक खरीदने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक की एजेंसियों पर सुबह से भीड़ रही। हीरो, टीवीएस, बजाज और होंडा के शोरूम पर ग्राहकों ने पसंदीदा मॉडल खरीदे। एजेंसी संचालकों ने पहले से ही बाइकों की फिटिंग कराकर शोरूम में खड़ा कर दिया था, ताकि ग्राहकों को खरीदारी में परेशानी न हो। जिले में करीब तीन हजार बाइक की बिक्री का अनुमान है। ऑटोमोबाइल कारोबारी अजय कुमार गुप्ता, आनंद कुमार गुप्ता उर्फ बसूकी भाई, दिनेश कुमार पांडेय, जन्मेजय मिश्र, प्रदीप और शिवेश मिश्र ने बताया कि जिले में ऑटोमोबाइल सेक्टर का कारोबार करीब 60 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।




देसी झालरों से जगमगाए बाजार



धनतेरस पर सजावट के लिए देसी झालरों की खूब बिक्री हुई। बाजार में चाइनीज झालरों की तुलना में देसी झालरों की मांग अधिक रही। 25 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की झालर, ट्यूबलाइट, एलईडी लाइट, लालटेन और रडार समेत सजावट के कई सामान बिके। दुकानदारों के मुताबिक, शहर से लेकर गांव तक करीब 50 लाख रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed