फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Markets filled with cosmetics on Hartalika Teej

Kushinagar News: हरतालिका तीज पर शृंगार सामग्री से पटा बाजार

Tue, 08 Sep 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Markets filled with cosmetics on Hartalika Teej
पडरौना। हरतालिका तीज को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। शृंगार सामग्री से बाजार पट गया है। महिलाओं ने पूजन सामग्री के साथ शृंगार के सामान की खरीदारी शुरू कर दी है। चूड़ी, कंगन, बिंदी, मेहंदी, सिंदूर, पायल और अन्य शृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बिक्री में तेजी आई है।
विज्ञापन

शहर के रामकोला रोड, बेलवा चुंगी, मेना बाजार, गुदरीबाजार, धर्मशाला रोड समेत अन्य बाजारों में चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए कांच, लाख और फैंसी चूड़ियों की कई डिजाइन और रेंज उपलब्ध हैं। लाल, हरे और मैरून रंग की चूड़ियों के साथ ही साड़ियों के अनुरूप रंगों की मांग अधिक है। वहीं, फैंसी कंगन और डिजाइनर चूड़ियां भी महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

खरीदारी करने पहुंचीं महिलाओं ने बताया कि तीज पर नए कपड़ों के साथ चूड़ी, बिंदी, मेहंदी और अन्य शृंगार सामग्री खरीदने की परंपरा है। बाजार में एक ही जगह पर अलग-अलग कीमत और डिजाइन के सामान उपलब्ध होने से पसंद के अनुसार खरीदारी करने में सुविधा हो रही है। दुकानदार रमेश गुप्ता, संदीप कसौधन, प्रियंका जायसवाल, मधु अग्रवाल ने बताया कि तीज को देखते हुए पर्याप्त स्टॉक मंगाया गया है। जैसे-जैसे पर्व करीब आएगा, बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed