फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dole Mela: Players who performed well were awarded

डोल मेला : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पुरस्कृत

Tue, 08 Sep 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Dole Mela: Players who performed well were awarded
पडरौना। शहर में भगवान श्रीकृष्ण का डोल जुलूस रविवार की रात सतरंगी लाइटों के बीच निकाला गया। 13 अखाड़ों के खिलाड़ी ढोल-नगाड़ों के साथ शहर भ्रमण पर निकले। अखाड़ों के खिलाड़ियों ने चौक-चौराहों और गलियों में हैरतअंगेज करतब दिखाए। डोल मेले में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं तो पूरी रात शहर की सड़कों पर आर्केस्ट्रा देखने के लिए दर्शक जमे रहे। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 खिलाड़ियों को सोमवार को मेडल और शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जगमाहट के बीच रात करीब 10 बजे से 13 अखाड़ों की ओर से डोल जुलूस निकाला गया। इसमें महावीरी अखाड़ा, श्रीहरिकीर्तन सेवा दल कसेरा टोली, सुभाष चौक, साहबगंज, बावली चौक, तिलक चौक, दरबार रोड, बेलवा चुंगी, कोठा दरबार, छावनी लाला टोला आदि मोहल्लों से भगवान श्रीकृष्ण का डोल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करता रहा। जुलूस के बीच-बीच में साथ चल रहे अखाड़ों के खिलाड़ियों ने डंडा भांजने, शीशे के नुकीले भाग पर लेटने, आग के गोलों से खेलते हुए करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया। राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, श्रीराम जानकी, मां काली व देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत झांकियां डोल जुलूस में आकर्षण का केंद्र रहीं। मेले में घूमने के लिए न सिर्फ शहर के लोग शामिल हुए, बल्कि ग्रामीण इलाकों से भी आए लोगों ने मेले का जमकर लुत्फउठाया। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी थानों की पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed