फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   8.53 crore approved for widening of Paniyhava-Chitauni road

Kushinagar News: पनियहवा-छितौनी मार्ग के चौड़ीकरण को 8.53 करोड़ मंजूर

Tue, 08 Sep 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
8.53 crore approved for widening of Paniyhava-Chitauni road
खड्डा। पनियहवा तिराहे से छितौनी नगर पंचायत होते हुए बिहार सीमा तक जाने वाली 3.300 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को शासन ने मंजूरी दी है। पूरे कार्य के लिए पांच वर्ष के अनुरक्षण सहित 8.53 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है। पहली किस्त में 4.26 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


विधायक विवेकानंद पांडेय ने बताया कि लोक निर्माण अनुभाग-1 के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग की तरफ से मिले पत्र में सड़क चौड़ीकरण की मिली है। पनियहवा में यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग-727 से जुड़ती है, जिसके जरिए बिहार और नेपाल तक आवागमन होता है। चौड़ीकरण से छितौनी बाजार की व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी साथ ही खड्डा-छितौनी के बीच आवागमन भी सुगम होगा। छितौनी कस्बे से सटे विहार के लोगों के लिए यह सड़क काफी सहूलियत देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed