फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Markets decked out in Radha-Krishna costumes; Janmashtami shopping picks up pace.

Kushinagar News: राधा-कृष्ण की पोशाकों से सजा बाजार, जन्माष्टमी की खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार

Mon, 31 Aug 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Markets decked out in Radha-Krishna costumes; Janmashtami shopping picks up pace.
राजस्थान और गुजरात से आई आकर्षक पोशाकें बनीं लोगों की पसंद
विज्ञापन

मुकुट, बांसुरी, मोरपंख की बढ़ी मांग, घरों में लड्डू गोपाल के शृंगार की तैयारी

पडरौना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजार में तैयारियां तेज हो गई हैं। राधा-कृष्ण और लड्डू गोपाल की पोशाकों से दुकानें सज गई हैं। राजस्थान और गुजरात से मंगाई गई रंग-बिरंगी और आकर्षक पोशाकें श्रद्धालुओं को खूब लुभा रही हैं। जन्माष्टमी नजदीक आते ही भगवान कृष्ण के शृंगार से जुड़ी सामग्री की खरीदारी भी होने लगी है।

दुकानों पर छोटे से लेकर बड़े आकार के लड्डू गोपाल के लिए अलग-अलग डिजाइन की पोशाक उपलब्ध हैं। इनमें जरी, गोटा, मोती और कढ़ाई से सजी पोशाकों की विशेष मांग है। मौसम और पर्व को ध्यान में रखते हुए हल्के कपड़ों की पोशाक के साथ ही आकर्षक प्रिंट वाली ड्रेस भी बाजार में आई हैं। दुकानदार विजय शंकर गुप्ता ने बताया कि इस बार राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक डिजाइन वाली पोशाकें विशेष रूप से मंगाई गई हैं। पोशाक के साथ मुकुट, मोरपंख, बांसुरी, हार, कंठी, बाजूबंद, पायल और अन्य आभूषण भी दुकानों पर सजाए गए हैं। कई दुकानों पर राधा-कृष्ण की जोड़ी के लिए एक जैसे डिजाइन की पोशाक उपलब्ध है। ग्राहक अपने घर के मंदिर के आकार और लड्डू गोपाल की प्रतिमा के अनुसार पोशाक और शृंगार सामग्री पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि पर्व नजदीक आने के साथ बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। खासकर जन्माष्टमी से एक-दो दिन पहले बाजार में भीड़ बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed