फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Market decorated on Deep festival, Dhanteras shopping will be done in auspicious time today

Kushinagar News: दीप पर्व पर सजा बाजार, आज शुभ मुहूर्त में होगी धनतेरस की खरीदारी

Fri, 10 Nov 2023 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Market decorated on Deep festival, Dhanteras shopping will be done in auspicious time today
- ग्राहकों को रिझाने के लिए दुकानदारों ने खोला ऑफर का पिटारा
विज्ञापन

- शहर के सभी मॉल और बड़ी दुकानों पर ग्राहकों उमड़ रही भीड़


पडरौना। कार्तिक त्रयोदशी पर शुक्रवार से दिवाली का पांच दिवसीय महापर्व शुरू हो रहा है। शहर के प्रमुख बाजार सज गए हैं। शुक्रवार दोपहर से शुभ मुहूर्त में धनतेरस की खरीदारी शुरू हो गई। ग्राहकों को रिझाने के लिए दुकानदारों व नामी कंपनियों ने ऑफर का पिटारा खोल दिया है। वहीं, पुलिस व प्रशासन ने बाजार में सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए है। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। सराफा व्यवसायियों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

दिवाली पर लोगों की सुरक्षा और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है। विद्युत, फूड सेफ्टी, पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीमों के अलावा संबंधित थाने, सर्किल पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी गई है। बाजारों के यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। पर्यावरण की सुरक्षा के मद्देनजर शहर ही नहीं, गांव तक के युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए सोने-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े आदि की दुकानों को सजाने के अलावा अधिक से अधिक ग्राहकों को बुलाने के लिए शहर के सभी मॉल और बड़े दुकानदारों की तरफ से उनके लिए निश्चित खरीदारी पर ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन



शहर में जगह-जगह लगे स्टॉल
सुभाष चौक, रामकोला रोड, तिलक चौक, धर्मशाला रोड, मेन बाजार, गुदरी बाजार समेत अन्य कई स्थानों पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं की बिक्री के लिए स्टाल लग गए हैं। कपड़ों के ब्रांडेड शोरूम और शॉपिंग माॅल में युवा पीढ़ी का सबसे ज्यादा रुझान देखा जा रहा है। बच्चों और महिलाओं की भीड़ दिख रही है। इलेक्ट्रॉनिक, कपड़े, ज्वेलरी, वाहन, मोबाइल फोन आदि की खरीदारी पर कुछ न कुछ ऑफर लोगों को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशियों के अनुसार खरीदारी शुभ



मेष-चांदी की कटोरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, स्वर्ण आभूषण। वृष-कपड़े, कलश। मिथुन- सोने के आभूषण, स्टील के बर्तन। कर्क-चांदी के आभूषण या बर्तन, घरेलू सामान। सिंह-तांबे के बर्तन या कलश, लाल रंग के कपड़े। कन्या-सोने या चांदी के आभूषण या कलश। तुला-कपड़े, सौंदर्य सामान या सजावटी सामान। वृश्चिक-इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोने के आभूषण। धनु-सोने के आभूषण, तांबे के बर्तन, मिट्टी का कलश। मकर-वस्त्र, वाहन, चांदी के बर्तन या आभूषण। कुंभ- सौंदर्य के सामान, स्वर्ण, तांबे के बर्तन। मीन-सोने के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed