फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   market business

Kushinagar News: महंगाई की मार से पतली हुई दाल, अदरक के भाव चढ़े तो टमाटर भी हुआ लाल

Tue, 11 Jul 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 11 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
market business
पडरौना। महंगाई की मार अब लोगों की थाली तक पहुंच गई है। दाल और जीरा के अलावा सब्जियों के दाम में हुई उछाल से गरीब परिवार की बात कौन कहे, मध्यम वर्गीय लोगों के घर का बजट पूरी तरह लड़खड़ा गया है। हालत यह है कि महंगाई की मार से लोगों की थाली में आने वाली दाल पतली हो गई है, जबकि अदरक के भाव दो गुना चढ़ने के साथ टमाटर भी लाल हो गया है। मजबूरन लोग बजट में कटौती कर रहे हैं।
विज्ञापन


करीब एक माह पहले लगन के मौसम में लोगों को सामान के भाव में तेजी होने की आशंका थी, लेकिन उस समय लोगों का बजट जेब के अनुरूप अनुकूल रहा। लेकिन जैसे ही जुलाई शुरू हुआ, एकाएक किराने के साथ सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। करीब 20 दिन पहले 110 रुपये किलोग्राम बिकने वाला दाल का मूल्य 140 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि चार सौ रुपये किलोग्राम बिकने वाला जीरा का दाम बढ़कर सात सौ रुपये किलोग्राम हो गया है।
विज्ञापन

इसी तरह अदरक का दाम सौ रुपये किलोग्राम से बढ़कर चार सौ रुपये और 60 रुपये किलोग्राम टमाटर का दाम बढ़कर 120 से 160 रुपये किलोग्राम हो गया है। सब्जी विक्रेता वसीम राइनी, इमरान राइनी, राजू, धमेंद्र कुमार आदि ने बताया कि जून के माह में समय से बारिश नहीं होने की वजह से खेत में उगाई गई सब्जियां सूख गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, हुई बारिश से खेत में पानी लग गया है, जिससे खेत में बोई गई सब्जियां खराब होने लगी हैं। इसके वजह से स्थानीय सब्जियां बाजार में कम आ रही हैं। बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम भी ऊंचे हैं। इसलिए सब्जियों के दाम ऊंचे हो गए हैं।

नाम .........................वर्तमान मूल्य (रुपये में) .....................20 दिन पहले का मूल्य (रुपये में)
दाल ..................................... 140 .............................................................. 110

जीरा ..................................... 700 .............................................................. 400
टमाटर ................................... 120 से 160 ................................................... 60 से 80

परवल ....................................... 100 ............................................................ 60 बैगन ......................................... 100 ............................................................ 40

आलू ........................................... 20 .............................................................. 16
प्याज ......................................... 30 ............................................................... 20
मिर्चा ......................................... 160 .............................................................. 60
अदरक ....................................... 400 .............................................................. 200

000000000
महंगाई की वजह से कम में चलाया जा रहा है काम
दाल और जीरा की महंगाई से रसोई घर की व्यवस्था गड़बड़ा गई है। बिना दाल के बच्चे भोजन नहीं करते हैं। पहले महीने के खर्च के लिए पांच किलोग्राम दाल लेती थी, लेकिन इसके दाम बढ़ने से दो से ढ़ाई किलोग्राम दाल लेना पड़ रहा है। इससे थाली में दाल पतली हो गई है।

- मधु नथानी, गृहिणी




अदरक और टमाटर सभी सब्जियों में पड़ता है। इन दोनों के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते सब्जी में टमाटर को काटकर डालना पड़ रहा है, जबकि अदरक की महंगाई ने चाय के साथ अन्य सब्जियों का स्वाद बिगाड़ दिया है।

- गुंजन टिबड़ेवाल, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed