फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Many trampled by a vehicle in Kushinagar, five dead

कुशीनगर में वाहन ने कई को रौंदा, पांच मरे

Sat, 18 Feb 2017 11:33 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Many trampled by a vehicle in Kushinagar, five dead
हादसे के बाद जुटी भीड़़ - फोटो : अमर उजाला
कुशनिवार की रात नौरंगिया गांव में आई बारात में ऑर्केस्ट्रा पार्टी का डांस देख रहे लोगों को एक अनियंत्रित वाहन ने रौंद दिया। इससे पांच लोगों की मौत हो गई जबकि10 से अधिक लोग घायल हुए। हादसे से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दी। बताया जा रहा है कि जिस वाहन से हादसा हुआ पुलिस उसका पीछा कर रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया निवासी श्यामसुंदर तिवारी के यहां बलकुड़िया गांव से बारात आई थी। एनएच 28 बी के किनारे स्थित कन्या पक्ष के दरवाजे पर वैवाहिक कार्यक्रम और ऑर्केस्ट्रा पार्टी का डांस चल रहा था। इसी दौरान खड्डा की तरफ से आया तेज रफ्तार मालवाहक वाहन सड़क के किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तत्काल बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल भेजा। जहां क्यासपति, बिट्टू शर्मा, अंगीरा व तारा देवी तथा एक अज्ञात की मौत हो गई। इसके अलावा ज्ञांती देवी व मंजू समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे से नाराज लोगों ने कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन भी रोक दिया। जानकारी होने पर  खड्डा के सीओ समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। फोर्स ने लोगों को समझा-बुझाकर रास्ते से हटाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed