{"_id":"60a54f088ebc3e80d1518e4d","slug":"manrega-work-in-gram-panchyat-kushinagar-news-gkp3951348170","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 ग्राम पंचायतों में शुरू ही नहीं हुए मनरेगा के कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 ग्राम पंचायतों में शुरू ही नहीं हुए मनरेगा के कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 ग्राम पंचायतों में शुरू ही नहीं हुए मनरेगा के कार्य
- समीक्षा बैठक में डीसी मनरेगा ने जताई नाराजगी
- जिम्मेदार सचिवों की वेतन वृद्धि वापस लेने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना (कुशीनगर)। स्थानीय ब्लॉक सभागार में बुधवार को डीसी मनरेगा ने ग्राम पंचायतों में मनरेगा से हो रहे कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित गांवों के सचिवों की वेतन वृद्घि वापस लेने और तकनीकी सहायकों के खिलाफ भी कार्रवाई का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान पता चला कि 28 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना से कोई कार्य नहीं हो रहा है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित ग्राम पंचायत में तैनात सचिव की एक वेतन वृद्धि वापस लेने और तकनीकी सहायकों को मूल मानदेय का ही भुगतान किए जाने का निर्देश बीडीओ को दिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में मनरेगा ही मजदूरों के लिए सबसे सहायक है। इसलिए सभी ग्राम पंचायतों में तत्काल कार्य शुरू कराएं। इस दौरान एपीओ अरविंद कुशवाहा सहित सचिव तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक मौजूद रहे।