{"_id":"6a515b576063c3269e001a4a","slug":"manital-in-khotahi-to-undergo-beautification-at-a-cost-of-74-crore-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-163479-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खोटही के मनीताल का 74 करोड़ से होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खोटही के मनीताल का 74 करोड़ से होगा सुंदरीकरण
Sat, 11 Jul 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के खोटही में 74 करोड़ रुपये की लागत से मनीताल का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसमें मल्टीपरपज हॉल, सुलभ शौचालय, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार को परियोजना का शिलान्यास मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने किया।
सांसद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गांवों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर रही है। मनीताल सौंदर्यीकरण परियोजना से क्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सरकार की प्राथमिकता गांवों का समग्र विकास और जनसुविधाओं का विस्तार है। विशिष्ट अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र की सांस्कृतिक व पर्यटन संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ विकास कार्यों को गति दे रही है। इस अवसर पर राधेश्याम पासवान, ग्राम प्रधान रामदेव प्रसाद, आनंद मिश्रा, बाल्मीकि पांडेय, बैजनाथ साहनी, अनूप चौधरी, श्याम देव राजभर, संजय यादव, विशाल सिंह, शुभम उपाध्याय, प्रभारी निखिल उपाध्याय, सतेंद्र दुबे, केडी कुशवाहा, राहुल तिवारी, सूरज गौड़, विजय कुशवाहा, कुंदन चौधरी आदि मौजूद रहे।