{"_id":"668b30de9af3127d810dfea6","slug":"manbadh-entered-the-shop-and-beat-up-the-shopkeeper-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-119512-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुकान में घुसकर मनबढ़ ने दुकानदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुकान में घुसकर मनबढ़ ने दुकानदार को पीटा
Mon, 08 Jul 2024 05:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के छहूं-जोकवा नहर मार्ग पर शिवम सिंह की दुकान है। उधार मांगने पर एक युवक ने दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट की। दुकान में रखा सामान तोड़ दिया। दुकानदार ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि शिवम एक युवक को उधार सामान दिया था। उधार रुपये मांगने पर आसमोहम्मद उर्फ सद्दाम, शिवम यादव अपने साथियों के साथ मारपीट की। इस मामले में 26 मार्च को पुलिस ने केस दर्ज किया। दोबारा आरोपी मुकदमा सुलह करने के लिए दबाव बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर दोबारा मारपीट की। पुलिस इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई से कतरा रही है। इमरान पर पहले भी कई केस दर्ज हो चुके हैं। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।