फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Man who went to woman's house to withdraw money dies

Kushinagar News: रुपये निकालकर महिला के घर गए व्यक्ति की मौत

Fri, 11 Oct 2024 05:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 11 Oct 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Man who went to woman's house to withdraw money dies
कसया/मल्लूडीह। कसया थाना क्षेत्र के मणिपुरमनगर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। परिजनों ने एक महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मणिपुरम नगर निवासी कमलेश प्रसाद (50) पुत्र नगीना बृहस्पतिवार की दोपहर बाद करीब दो बजे अपने भतीजे के साथ नगर के एक बैंक में रुपये निकालने गए थे। रुपये निकालने के बाद कमलेश ने भतीजे को घर भेज दिया और वह नगर के ही अम्बेडकरनगर (भरौली) स्थित एक महिला के घर चले गए। महिला के घर पहुंचने के दो घंटे बाद कमलेश की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर गए।
विज्ञापन

इस दौरान महिला ने तबीयत खराब देख पीने के लिए पानी लेकर आई, लेकिन वह बेहोश हालत में पड़े रहे। होश में लाने के लिए पानी का छींटा मारकर काफी प्रयास किया, लेकिन वे होश में नहीं आ सके। इसके बाद महिला ने कमलेश को सीएचसी पहुंचाया और उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी। सीएचसी पहुंचने के बाद डॉक्टर ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने महिला पर हत्या का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

कसया एसएचओ गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। फिलहाल महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed