{"_id":"64523bf7a6de5614fa00ebab","slug":"man-murder-in-kushinagar-news-update-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कमरे में मिला युवक का शव, सिर में था गहरा चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कमरे में मिला युवक का शव, सिर में था गहरा चोट
Wed, 03 May 2023 04:19 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 03 May 2023 04:19 PM IST
सार
खड्डा के प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया है कि युवक मंदबुद्धि का था। उसके सिर में चोट लगी थी। मृतक के ममेरे भाई ने अज्ञात के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया है। युवक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में खड्डा कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले में एक खाली कमरे में बुधवार को सुबह 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। उसके सिर में चोट लगी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के ममेरे भाई ने पुलिस को तहरीर देकर दुर्घटना में युवक की मौत की आशंका जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के वार्ड नंबर-दो गांधी नगर मोहल्ले में स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान में दशरथ नाम का यह युवक सोता था। उसके पिता रामवृक्ष की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और लोगों से रुपये या भोजन मांगकर पेट भरता था।
इसे भी पढ़ें: अब नशे में नहीं लहराएंगे ऑटो, हटेगी बीच की सीट, नहीं बजेगा 'लाल घाघर'
विज्ञापन
बुधवार की सुबह युवक उसी कमरे में मृत अवस्था में पड़ा मिला। सिर पर चोट का गहरा निशान था। इसकी जानकारी हुई तो पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के ममेरे भाई गुलाब ने अज्ञात वाहन से दुर्घटना में मौत होने की तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, कुछ लोग इसे हत्या भी बता रहे हैं।
इस संबंध में खड्डा के प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया है कि युवक मंदबुद्धि का था। उसके सिर में चोट लगी थी। मृतक के ममेरे भाई ने अज्ञात के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया है। युवक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन