फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   man climbed mobile tower after administration not settle land dispute in kushinagar

Kushinagar: प्रशासन ने नहीं कराया भूमि विवाद का निस्तारण, मोबाइल टावर पर चढ़ा फरियादी

Mon, 27 Jun 2022 11:28 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Jun 2022 11:28 AM IST
सार

भूमि विवाद में कार्रवाई न होने से परेशान युवक सोमवार की भोर में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की हरकत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। टावर पर चढ़ा युवक भूमि विवाद का मामला न सुलझाए जाने पर कूदने की धमकी देता रहा। लोगों ने उसे समझाबुझाकर उतारने का प्रयास किया। लेकिन अपनी जिद पर अड़ा रहा।

विज्ञापन
man climbed mobile tower after administration not settle land dispute in kushinagar
मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम भूमि विवाद में कार्रवाई न होने से परेशान युवक सोमवार की भोर में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की हरकत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। टावर पर चढ़ा युवक भूमि विवाद का मामला न सुलझाए जाने पर कूदने की धमकी देता रहा। लोगों ने उसे समझाबुझाकर उतारने का प्रयास किया। लेकिन अपनी जिद पर अड़ा रहा।

विज्ञापन


युवक का आरोप है कि भूमि विवाद के मामले में उसे पुलिस-प्रशासन से न्याय नहीं मिला। दबंगों ने उसकी भूमि पर कब्जा कर लिया। जबरन पक्के मकान का निर्माण कराने लगे। शिकायत करने पर जांच के नाम पर पुलिस और तहसीलकर्मी दौड़ाते रहे। तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कोई मदद नहीं की। इससे मजबूर होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन


गौरीश्रीराम प्रतिनिधि के अनुसार बरवापट्टी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गौरीशुक्ल निवासी जितेंद्र यादव पुत्र रामचंद्र यादव सोमवार की भोर में करीब चार बजे मोबाइल टावर के पास पहुंचा। इधर—उधर टहलने के बाद वह अचानक टावर पर चढ़कर चिल्लाने लगा। उसकी हरकत देखकर आसपास के लोग पहुंच गए। उसने टावर से कूदने की धमकी दी तो लोगों ने पुलिस बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रशासन के समझाने पर भी अड़ा रहा शख्स

पुलिसकर्मी भी उसे समझाबुझाकर टावर से उतारने की कोशिश में लगे रहे। टावर पर चढ़ा जितेंद्र बार-बार एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था। जितेंद्र का आरोप है कि उसकी भूमि पर एक पक्ष अपना पक्का निर्माण करा रहा है। इसकी शिकायत करने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। बल्कि उल्टे ही उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया। जबकि दूसरा पक्ष निर्माणस्थल को अपना बताकर काम करा रहा है।

कानूनगो कृष्णमोहन यादव ने बताया कि भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद है, दोनों पक्षों की सहमति से पैमाइश हो चुकी है। लेकिन जितेंद्र इस बात से सहमत नहीं है। एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद को लेकर जितेंद्र सुबह 11 बजे तक टावर पर ही चढ़ा था। छह घंटे से अधिक समय से टावर मौजूद युवक की हरकत से पुलिसकर्मी परेशान नजर आए।

मौके पर पहुंचे एसआई विमलेश कुमार गुप्ता, सिपाही नितिश कुमार, विजय कुमार,लेखपाल पूजा प्रजापति, राजन राय सहित अन्य लोग उसे समझाबुझाकर नीचे उतारने की कोशिश में लगे रहे। लेकिन जितेंद्र न्याय न मिलने पर टावर से कूदने की धमकी देता रहा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed