{"_id":"5feccab38ebc3e40a443ab46","slug":"mama-mami-arrested-for-murdering-a-young-man-kushinagar-news-gkp3789670106","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या के आरोप में मामा-मामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या के आरोप में मामा-मामी गिरफ्तार
विज्ञापन

पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को गंडक नहर में युवक का शव मिलने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के अनुसार, हरपुर टोला लालडीह निवासी इस युवक की हत्या उसके रिश्ते के मामा-मामी ने ही किया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ नेबुआ नौरंगिया पवन कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को खबर मिली कि हरपुर लालडीह के पास बड़ी नहर में एक बोरे में शव फेंका गया है। पुलिस पहुंची तो शव की शिनाख्त मारकंडेय साहनी (19) निवासी हरपुर टोला लालाडीह के रूप में हुई। छानबीन हुई तो पता लगा कि युवक के रिश्ते के एक मामा परदेश गए थे और उनके घर आते-जाते युवक का मामी से नजदीकी हो गई थी। यह बात मामा को पता चली तो उसने पत्नी को छोड़ देने की धमकी दी।
एसओ ने बताया कि उसके बाद मामा-मामी ने मिलकर भांजे की हत्या की साजिश रची। मंगलवार को महिला ने धोखे से मारकंडेय साहनी को बिहारी छपरा गांव के पास बुलाया और उसके साथ साइकिल पर बैठकर जाने लगी। रास्ते में सुनसान जगह देखकर पीछे से बांका (धारदार हथियार) से मारकंडेय पर प्रहार कर दिया। तब तक महिला का पति (मृतक का मामा) भी वहां पहुंच गया। युवक की हत्याकर उसे बोरे में भरकर दोनों नहर के किनारे ले गए। फिर शव को नहर में फेंककर भाग निकले। पुलिस ने हत्यारोपी रामक्यास व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।