Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Malnutrition situation alarming: 1.12 lakh children are stunted, 33,000 are underweight.

Kushinagar News: कुपोषण की स्थिति चिंताजनक,1.12 लाख बच्चे नाटे, 33 हजार का वजन कम

Sat, 31 Oct 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Malnutrition situation alarming: 1.12 lakh children are stunted, 33,000 are underweight.
पडरौना। जनपद में पांच साल तक के बच्चों के पोषण और शारीरिक विकास की स्थिति चिंताजनक है। सितंबर 2026 की वृद्धि निगरानी रिपोर्ट में 1.12 लाख बच्चे उम्र के अनुपात में कम लंबाई के मिले हैं। वहीं, 33,893 बच्चों का वजन कम पाया गया है। इनमें 328 अति गंभीर रूप से कुपोषित हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई जांच के आंकड़े बच्चों के समुचित विकास के सामने बड़ी चुनौती दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की 14 बाल विकास परियोजनाओं में 2,82,176 बच्चे सक्रिय रूप से पंजीकृत हैं। सितंबर में इनमें से 2,74,590 बच्चों का वजन और लंबाई मापी गई। रिपोर्ट के अनुसार 35,425 बच्चे अत्यधिक कम लंबाई और 76,580 बच्चे मध्यम रूप से कम लंबाई की श्रेणी में मिले। इस तरह कुल 1,12,005 बच्चे उम्र के हिसाब से कम लंबाई के पाए गए। इसी तरह 4,545 बच्चों का वजन अत्यधिक कम और 29,348 बच्चों का वजन मध्यम रूप से कम मिला। कुल 33,893 बच्चे कम वजन की श्रेणी में हैं। रिपोर्ट में 328 बच्चों को अति गंभीर कुपोषित और 1,067 को मध्यम कुपोषित चिह्नित किया गया है। सेवरही में कम वजन वाले बच्चों की संख्या अधिक : कम वजन वाले बच्चों की संख्या में सेवरही सबसे आगे है। यहां 4,224 बच्चों का वजन उम्र के हिसाब से कम मिला। इनमें 430 अत्यधिक और 3,794 मध्यम रूप से कम वजन वाले हैं। पडरौना ग्रामीण में 3,430, दुदही में 2,850 और तमकुहीराज में 2,621 बच्चे कम वजन की श्रेणी में हैं। अति गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या कसया में सबसे अधिक 40 दर्ज की गई है। सुकरौली में 33, विशुनपुरा में 32, सेवरही में 31, तमकुहीराज में 29 और कप्तानगंज में 28 बच्चे इस श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed