{"_id":"6881375e3bfe5e340707b07e","slug":"malludih-tops-in-sanskrit-talent-search-competition-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-142134-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में मल्लूडीह अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में मल्लूडीह अव्वल
Thu, 24 Jul 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
कसया। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित उत्तर प्रदेश संस्कृत प्रतिभा खोज कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ। विगत वर्षों के भांति इस बार भी कृषक इंटर कालेज मल्लूडीह की छात्राओं का बोलबाला रहा। संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मनीषा कुशवाहा, द्वितीय स्थान पर रंजना राजभर, तृतीय स्थान अमृता सिंह एवं सांत्वना पुरस्कार आंचल गोंड को दिया गया। यह चारों छात्रा कृषक इंटर कालेज मल्लूडीह कुशीनगर की है। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान कुमारी रागनी कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज मल्लूडीह रहीं।
कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर अरविंद तिवारी ने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कृषक इण्टर कालेज मल्लूडीह कुशीनगर के प्रधानाचार्य संतोष कुमार वर्मा, अनूप कुमार द्विवेदी, सीमा देवी, हितेश कुमार, शंकर प्रसाद सहित सभी अध्यापक एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त किए है।