फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Making religious comments is a mental disorder: NP Kushwaha

धार्मिक टिप्पणी करना मानसिक विकृति : एनपी कुशवाहा

Wed, 16 Oct 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 16 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Making religious comments is a mental disorder: NP Kushwaha
पडरौना। किसी भी धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना मानसिक विकृति का परिचायक है। लोग परंपरा के अनुसार धर्म का पालन करते हैं। ऐसे में लोगों की भावनाओं को आहत करने वाले बयान देने से नेताओं को बचना चाहिए।
विज्ञापन

ये बातें भाजपा नेता व राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एनपी कुशवाहा ने कहीं। वे मंगलवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए योगी व मोदी की सरकार सबका साथ सबका विकास के संकल्प के मंत्र को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि एक पार्टी के जिलाध्यक्ष ने विवादित व अमर्यादित पोस्ट कर हिन्दू जन भावनाओं को ठेस पहुंचाया। उनकी गलती का खामियाजा समाज के निर्दोष लोगों को उठाना पड़ रहा है। जो नेता भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहा, उनकी बेटी भाजपा से सांसद चुनी गईं। वही आज भाजपा सरकार को गुंडाराज व जंगल राज की उपाधि दे रहे हैं। ये अवसरवादी नेता अनर्गल प्रलाप कर प्रदेश का सौहार्द बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed