फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Make Gram Panchayats excellent, women heads

Kushinagar News: ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट बनाएं महिला प्रधान

Mon, 29 Sep 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Make Gram Panchayats excellent, women heads
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित डीपीआरसी सभागार में सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें जिले के महिला प्रधानों को प्रशिक्षित कर उन्हें ग्राम पंचायत को उत्कृष्ट बनाने और महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उप निदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। जब परिवार की महिलाएं सशक्त होंगी, तभी देश सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि सशक्त ग्राम पंचायत के लिए सशक्त महिला प्रधान का भी होना जरूरी है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं खुद अपने ग्राम पंचायत का नेतृत्व कर उसे उत्कृष्ट
विज्ञापन

बनाने की दिशा में कार्य करेंगी। इसलिए प्रशिक्षण में मिली जानकारी को गांव के विकास में लगाएं। प्रशक्षिण कार्यक्रम को नूतन द्विवेदी, डीपीआरसी सहप्रबंधक ब्रजेश नाथ तिवारी आदि ने संबोधित किया। प्रशिक्षक विभा पांडेय, प्रशिक्षक अजीत तिवारी, एडीओ पंचायत ऊषा कुशवाहा, हरिपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed