{"_id":"6a5d257f6ebf08a82d078e7f","slug":"maintain-a-passion-for-learning-and-every-challenge-will-become-an-opportunity-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-164099-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीखने का जज्बा रखें, हर चुनौती बनेगी अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीखने का जज्बा रखें, हर चुनौती बनेगी अवसर
Mon, 20 Jul 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। पुलिस लाइंस में रविवार को प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ संवादात्मक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें प्रशिक्षण को पुलिस सेवा की मजबूत नींव बताते हुए ईमानदारी, अनुशासन और निरंतर सीखने पर जोर दिया गया। साथ ही प्रशिक्षुओं की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
एसपी केशवा कुमार ने प्रशिक्षु आरक्षियों को फील्ड ड्यूटी, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध, ट्रैफिक प्रबंधन और आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने के गुर बताए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान आने वाली चुनौतियों को कठिनाई नहीं, बल्कि सीखने का अवसर समझें और हर परिस्थिति में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें। कार्यक्रम के दौरान एक प्रशिक्षु आरक्षी ने प्रशिक्षण से जुड़े सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए। इससे प्रभावित होकर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।
इस दौरान एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।